
file photo
(कटक): मंगलवार को नुआबाजार पुल के निकट वकील को पीटने की घटना के बाद कटक में वकीलों और पुलिस में संघर्ष की नौबत आ गई। गुस्साए वकीलों ने क्षेत्रीय विकास आयुक्त के कार्यालय के समक्ष बुधवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम का वाहन फूंक डाला। बुधवार को वकीलों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य न्यायाधीश से मिला और घटना में हस्तक्षेप की मांग की। उनका कहना था कि दोषी पुलिसजनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। थाने में शिकायत के दौरान भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। वकीलों ने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने दोपहर बाद खुद को कार्य से विरत रखा। मंगलवार की रात को वकीलों ने चौलीगंज पुलिस स्टेशन का घेराव भी किया था। घटना को लेकर गुरुवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने बैठक बुलाई है।
जानकारी के अनुसार चौलीगंज थाना क्षेत्र में वकील की पिटाई की घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। पुलिस और वकील के बीच कहासुनी के दौरान पुलिस वालों ने वकील को पीट दिया था। पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलनरत है। खोरदा जिले के बेगुनिया विधानसभा क्षेत्र के बीजद के विधायक प्रशांत जगदेव से गुस्साए लोगों ने एक सभा में उन पर पानी के पाउच और कुर्सियां फेंकी । विधायक एक कार्यक्रम शिरकत करने गए थे। विधायक का कहना है कि विरोधियों का षड़यंत्र था । यह घटना कुसापाला में हुई । विधायक अपने समर्थकों के साथ जैसे ही सभा में पहुंचे लोगों ने नारेबाजी करते हुए पानी का पाउच और कुर्सियां फेंकी। पुलिस ने विधायक को भीड़ से बाहर निकाला । मौके पर पुलिस तैनात कर दी गयी ।
Published on:
29 Aug 2018 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभुवनेश्वर
ओडिशा
ट्रेंडिंग
