भुवनेश्वर

इस दिन होगी पुरी हिंसा मामले पर सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई

कैबिनेट मंत्री महेश्वर महंति का आवास, श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन, बड़दंड में तोड़फोड़, आगजनी की घटना हुई थी...
less than 1 minute read
violence file photo
violence file photo

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): जगन्नाथ पुरी में हिंसा के दौरान जूते पहने मंदिर में घुसी पुलिस वाले मामले व हिंसा पर सुनवाई की तारीख मुल्तवी कर दी गई है। अब 30 नवंबर को सुनवाई की जाएगी। मालूम हो कि तीन अक्टूबर को पुरी बंद के दौरान भारी हिंसा हुई थी जिसमें अब तक 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि पुरी के मामले में सुप्रीमकोर्ट द्वारा तैनात न्याय मित्र गोपाल सुब्रह्मण्यम के स्वास्थ कारणों की वजह सुनवाई टाली गई।

3 अक्टूबर को हुई थी हिंसा

तीन अक्टूबर को भीड़ नियंत्रण के लिए पुरी मंदिर में जूते पहने घुसी पुलिस वाले मामले में याचिका दायर की गयी थी। इस दिन जगन्नाथ सेना, सेवायत और राजनीति से जुड़े लॊगों ने भारी विरोध करते हुए पुरी बंद का आह्वान किया था। लाइन लगाकर दर्शन का प्रबल विरोध किया गया था। कैबिनेट मंत्री महेश्वर महंति का आवास, श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन, बड़दंड में तोड़फोड़, आगजनी की घटना हुई थी।

सुप्रीमकोर्ट से मौत मांगी

श्रीजगन्नाथ पुरी के सेवायत नरसिंह पूजापंडा ने सुप्रीमकोर्ट में याचिका देकर मौत मांगी है। उनका कहना है कि कोर्ट उन्हें आत्महत्या की अनुमति दे। भक्तों से दान नहीं लेंगे तो परिवार कैसे चलेगा। नरसिंह दो दिन पहले दिल्ली गए थे।

Published on:
31 Oct 2018 04:48 pm
Also Read
View All
Puri Rath Yatra Tragedy: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती

कोणार्क का झूलन महोत्सव: जहां राधा-कृष्ण की भक्ति से सजीव होती हैं भारतीय शास्त्रीय कलाएं

पुरी में ISKCON के खिलाफ स्थानीय संगठनों का प्रदर्शन; कहा- शास्त्र विरोधी काम कर रही संस्था, ओडिशा में नहीं होने देंगे एंट्री

पिता से ही बच नहीं पाई बेटी, ओडिशा में आत्मदाह की कोशिश करने वाली पीड़िता का खुलासा, बोली- दूसरों के साथ भी संबंध का बनाता था दबाव

BJP को वोट देने वाले BJD-कांग्रेस के 11 विधायकों की सदस्यता क्यों बरकरार रही? स्पीकर ने बताई वजह