27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्नि-1 मिसाइल का रात में किया गया सफल परीक्षण

सेना इसका इस्तेमाल कर सके, इसके लिए रात में परीक्षण किया गया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 31 Oct 2018, 12:58 PM IST

agani-1

agani-1

(पत्रिका ब्यूरो, भुवनेश्वर): भारत सुरक्षा व्यवस्था को और भी सदृढ करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में देश को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। देश के सुरक्षा इंतजामों को और भी मजबूत करने की दृष्टि से बनी अग्नि—1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया जा चुका है।

मंगलवार रात आठ बजे ओडिशा के समुद्र तट पर अग्नि—1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। जमीन से जमीन पर मार करने वाली यह बैलेस्टिक मिसाइल डा.अब्दुल कलाम द्वीप धामरा (भद्रक) के निकट दागी गई। सेना इसका इस्तेमाल कर सके, इसके लिए रात में परीक्षण किया गया। यह मिसाइल ठोस ईंधन से चलती है। इस अवसर पर रक्षा वैज्ञानिकों के अलावा सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


सूत्रों का कहना है कि मिसाइल का सफल परीक्षण होते ही वहां पर उपस्थित अधिकारी व वैज्ञानिक एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। इसमें ठोस व तरल ईंधन का उपयोग किया जाता है। यह मिसाइल देश की स्वदेशी पृथ्वी की प्रेरणा से बनाई गई। इससे पहले भी 700 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि मिसाइल का रात्रिकालीन सफल परीक्षण अप्रैल 2014 में किया जा चुका है। यह 15 मीटर लंबी मिसाइल है, जिसमें 1,000 किलोग्राम का लोड लेकर इसे दागा जा सकता है।