भुवनेश्वर

ओडिशा में जी उदयगिरि सबसे ठंडा स्थान

ओडिशा के कुछ इलाके में लोगों को सर्दी ज्यादा सता रही है। राज्य के कंधमाल जिले के जी उदयगिरि के लोग सर्दी से ज्यादा पीडि़त हैं। उनका सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। शाम के बाद लोगों घरों में दुबक जा रहे हैं। जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
ओडिशा में जी उदयगिरि सबसे ठंडा स्थान

पारा लुढक़ा 4.6 डिग्री सेल्सियस
ओडिशा के कुछ इलाके में लोगों को सर्दी ज्यादा सता रही है। राज्य के कंधमाल जिले के जी उदयगिरि के लोग सर्दी से ज्यादा पीडि़त हैं। उनका सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। शाम के बाद लोगों घरों में दुबक जा रहे हैं। जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राज्य में 16 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया।
--
कहां कितना डिग्री तापमान
जी उदयगिरि के बाद सेमिलिगुडा में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, फुलबनी में छह डिग्री, किरेई में 7.1 डिग्री, कोरापुट में 7.7 डिग्री, क्योंझर में 7.8, दरिंगबाड़ी में आठ डिग्री, अंगुल और भवानीपटना में 8.6 डिग्री, राउरकेला में 8.7 डिग्री, सुंदरगढ़ और नबरंगपुर में नौ डिग्री, सोनपुर में 9.3 डिग्री, झारसुगुड़ा में 9.4 डिग्री, रानीताल में 9.4 डिग्री और चिपिलिमा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भुवनेश्वर और कटक में क्रमश: 13.4 और 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
--
शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप
ओडिशा में तापमान 10 डिग्री सेल्यिस से नीचे आने और इसके परिणामस्वरूप शीतलहर का प्रकोप बढऩे के साथ ही भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 13 जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी शुक्रवार को जारी की। आईएमडी ने येलो चेतावनी जारी करके कहा कि सुंदरगढ़, क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, कटक, जाजपुर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, गंजम, कंधमाल, कालाहांडी और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर घने कोहरा छाने की संभावना है।

Published on:
22 Dec 2023 04:54 pm
Also Read
View All