17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओडिशा में तीन कांग्रेस विधायक सस्पेंड, जानिए क्यों लिया गया एक्शन

ओडिशा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों रामेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को निलंबित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

ओडिशा कांग्रेस ने सस्पेंड किए तीन विधायक (IANS)

ओडिशा कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घमासान सामने आया है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) ने आज (मंगलवार) को तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है, जिन्होंने पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करते हुए भाजपा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया।

निलंबित विधायकों में कौन-कौन शामिल?

निलंबित विधायकों में सनाखेमुंडी से रामेश चंद्र जेना, बराबती-कटक से सोफिया फिरदौस और मोहना से दशरथी गोमांगो शामिल हैं। इनकी क्रॉस वोटिंग के कारण विपक्षी गठबंधन कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) के संयुक्त उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होटा हार गए।

कांग्रेस का कड़ा रुख

ओपीसीसी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष सुजीत पाधी ने कहा कि हालिया राज्यसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण रामेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को निलंबित किया गया है। उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट दिया, जो पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है। उनके इस कदम ने न केवल पार्टी अनुशासन को तोड़ा, बल्कि कांग्रेस के हितों को भी कमजोर किया।

कटक जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भी निकाला गया

इसी बीच, कटक सिटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीबाला बेहरा को लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। सुजीत पाधी ने कहा कि पार्टी के निर्देशों को लागू करने में विफल रहने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण यह निर्णय लिया गया।