
डीके शिवकुमार। (Photo-IANS)
DK Shivakumar Karnataka CM Post: कर्नाटक में पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर घमासान मचा हुआ है। प्रदेश उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक चाहते है उनका पसंदीता नेता सीएम बने। इसको लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार में खींचतान चल रही है। शिवकुमार ने शुक्रवार को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं पर बोलते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के बयान के बाद शिवकुमार ने कहा कि हमारे पार्टी नेताओं के शब्द बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक कांग्रेसी होने के नाते, मैं पार्टी के प्रति बहुत वफादार रहा हूं। हमारे पार्टी नेताओं के शब्द बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे।
आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने साफ कर दिया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री में संभावित बदलाव के संबंध में कोई भी निर्णय पार्टी के उच्च कमान द्वारा सामूहिक रूप से लिया जाएगा, जिसमें वे स्वयं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल हैं। मीडिया से बात करते हुए खरगे ने कहा कि उन्होंने कहा कि बदलाव की चर्चा हर रोज होती है। मैं स्पष्ट कर दूं, यह फैसला हम तीनों मिलकर लेंगे। मैं एआईसीसी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी सीपीपी अध्यक्ष के रूप में और राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप में।
उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा हमारी सामूहिक निर्णय प्रक्रिया पर जोर देता हूं, लेकिन आप अक्सर इसे इस तरह पेश करते हैं जैसे सोनिया गांधी या राहुल गांधी इसमें शामिल ही न हों। ऐसा नहीं है। हाई कमांड के भीतर हम व्यापक चर्चाएं करते हैं और अन्य वरिष्ठ नेताओं से सलाह लेते हैं, कोई भी कदम उठाने से पहले संभावित परिणामों का सावधानीपूर्वक आकलन करते हैं। एक बार तारीख तय हो जाने पर, हम मिलकर अंतिम निर्णय लेंगे। अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है, इसलिए किसी भी बदलाव के बारे में अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी।
Updated on:
01 May 2026 06:52 pm
Published on:
01 May 2026 06:52 pm
