भुवनेश्वर

पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप 2018: स्पेन की टीम भुवनेश्वर पहुंची

स्वागत देखकर खिलाडियों के चेहरे खिल उठे...
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 6:06 PM IST
hockey team
hockey team

(भुवनेश्वर): भुवनेश्वर में होने वाले पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप के लिए खेल प्रेमी खासे उत्तसाहित है। अब इंतजार है तो मुकाबले की तारीख का। इंडीयन हॉकी टीम घर में ही रहकर जहां वर्ल्ड कप में विजयी पताका लहराने की तैयारी कर रही हैं वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य देशों की टीमों का भुवनेश्वर आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में स्पेन की टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है।

स्वागत देख खिल उठे चेहरे

शुकवार दोपहर स्पेन की टीम बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। विदेशी खिलाडियों का स्वागत ओड़िशा के कल्चर के मुताबिक किया गया। स्वागत को देखकर खिलाडियों के चेहरे खिल उठे। यहां से स्पेन की टीम होटल के लिए रवाना हो गई। उधर इंग्लैंड की टीम ने मेफेयर होटल में भारतीय व्यंजन खाने से इंकार करते हुए होटल प्रबंधन से किचन किराए पर देने को कहा। यहां पर रसोइये उन्हें इंग्लैण्ड के व्यंजन परोसेंगे।


रहमान ने की सीएम से मुलाकात

वर्ल्ड कप का आगाज स्थानीय कलाकारों के साथ—साथ बॉलीवुड की मश्हूर हस्तियों की शानदार परफार्मेंस के साथ किया जाएगा। इनमें अभिनेता शाहरूख खान, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित व संगीत कलाकार ए.आर रहमान शामिल हैं। ए.आर रहमान भुवनेश्वर पहुंच गए है। रहमान ने भुवनेश्वर आते ही सीएम नवीन पटनायक के घर जाकर उनसे मुलाकात की। बता दें कि पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप 2018 भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में होने वाला है। उद्घाटन समारोह 27 नवंबर को है। मैच 28 नवंबर से शुरू होंगे।

Published on: