भुवनेश्वर

​​रिश्ते हुए शर्मसार:नशे की हालत में रिश्तेदार को मारा,वहीं घरेलू हिंसा में पत्नी को उतारा मौत के घाट

आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है जिनमे नशे में धुत बदमाश छोटी-छोटी बातों पर लोगों को मौत की नींद सुला देते है...
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 4:07 PM IST
murder case
murder case

महेश शर्मा की रिपोर्ट...

(भुवनेश्वर): राज्य में शराब के नशे में हो रहे अपराधों की संख्या बढती ही जा रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है जिनमे नशे में धुत बदमाश छोटी-छोटी बातों पर लोगों को मौत की नींद सुला देते है। हाल ही में राज्य के क्योंझर जिले से दो ऐसे ताजा मामले सामने आए है जिनमे नशे में चुर आरोपियों ने रिशतों को ताक पर रखकर एक पुरुष व एक महिला की नृशंस हत्या कर दी

रिश्तेदार की ले ली जान

पहली घटना संपकाता गांव की है जहां एक शराबी ने अपने ही रिश्तेदार की नशे में धुत होकर हत्या कर दी। 18 साल के युवक ने नशे में इसलिए रिश्तेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उसने नशे की हालत में देखकर उस पर हाथ छोड़ दिया था। युवक की शराब पिने की आदत से परेशान उसके पिता भी अक्सर उसे पिट दिया करते थे। यह घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के सपाकांता गांव की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बिरा मुंडा के रूप में हुई।

मृतक के सिर पर अधिक चोटें आ गई थी इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्र के थाना इंचार्ज श्रीहर्ष मिश्रा ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।

पत्नी को उतारा मौत के घाट

एक अन्य घटना में शराब पीकर पत्नी की हत्या कर देने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार घरेलू हिंसा में एक 46 वर्षीय आदिवासी ने अपनी पत्नी रिमानी मुंडा (32) की हत्या कर दी। यह घटना मुंडासानी गांव थाना क्षेत्र हरिश्चंदपुर की है। हत्यारोपी बिदासी मुंडा को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके रिमांड पर ले लिया है। क्योंझर जिले में शराब के नशे में घरेलू हिंसा के दौरान हत्याओं की घटना बढ़ रही हैं। बीते दो माह में यह सातवीं घटना है।

Published on: