10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भयूरभंज:पड़ोसी युवक ने आठ साल की बच्ची से ​दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट

देश में कम उम्र की लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 16 Jun 2018, 6:56 PM IST

rape and murder

rape and murder

(भयूरभंज): देश में कम उम्र की लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक-एक करके ऐसे मामले तब सामने आ रहे है जब केंद्र सरकार की ओर से पॉक्सो एक्ट में बदलाव कर ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान रखा गया है। अपराधी अभी भी ऐसी शर्मनाक घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है। मानवता को शर्मसार कर देने वाला ऐसा ही एक मामला ओडिशा के भयूरभंज जिले से सामने आया है जहां एक आठ वर्षिय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

दिल को झकझोर कर रख देने वाला यह मामला भयूरभंज जिले के जनपद के गुरुबासा वन क्षेत्र का है। जहां पर एक आठ साल की बच्ची से रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। बच्ची का शव पुलिस ने वन क्षेत्र में रिकवर किया है। यह क्षेत्र जिला हेडक्वार्टर बारीपादा से 20 किलोमीटर दूरी पर है। बेतानी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी जमींकांत मोहंता (27) को गिरफ्तार कर लिया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।


पीड़िता के घर के पास ही रहता है आरोपी

आरोपी मोहंता पीड़िता के घर के करीब रहता है। उसने बच्ची को चाकलेट दिखाकर फुसला लिया था और जंगल क्षेत्र में ले गया। आरोपी ने अपराध कबूल करते हुए बताया कि रेप के बाद उसका गला घोंट दिया। बच्ची ने वहीं दम तोड़ दिया।बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर विपक्ष के विरोध के चलते राज्य पुलिस ने श्वेतपत्र भी जारी किया था जिसमें साफ था कि 2017 में रेप केसो की संख्या बढ़ी है। इस साल 2,221 बलात्कार के केस दर्ज किए गए जबकि बीते साल 2,114 थी। कुल 1401 में चार्जशीट लग सकी थी।