भुवनेश्वर

दूसरी महिला से नाजायज संबंध के शक के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति का किया ऐसा हश्र…

ओडिशा में अपराधों की तादाद बढती ही जा रही है...

2 min read
Feature image

(भुवनेश्वर): ओडिशा में अपराधों की तादाद बढती ही जा रही है। राज्य के दो अलग-अलग जिलों से सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक विवाहिता महिला का शव एक होटल के कमरे में पाया गया दूसरे मामले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का गुप्तांग काट डाला। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

होटल के कमरे में विवाहिता का शव

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की एक होटल के कमरे में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का प्रेमी फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का अनुमान है कि महिला मंचेश्वर स्थित होटल में पुरुष मित्र के साथ आई होगी। दोनों दो दिनों से होटल में रूम लेकर रह रहे थे। बताया जाता है कि विवाहिता लक्ष्मीप्रिया बिस्वाल भुवनेश्वर की ही रहने वाली है जबकि उसका पुरुष मित्र बाहर का बताया जाता है। पुलिस को तलाशी के दौरान रूम में किन्ही आदित्य मोहपत्र के नाम का आधार कार्ड मिला। इसे फेक आधारकार्ड बताया जा रहा है। इसका उपयोग होटल बुक कराने के लिए किया गया। पुलिस ने महिला के परिवार वालो को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमॉर्टम को भिजवा दिया। हत्या का कारण पता नही चल सका। परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है।


प्रेमी संग मिलकर पति का गुप्तांग काट डाला


मयूरभंज जिले के बंगरिपोसी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गुप्तांग काट दिया। बताते हैं कि आरोपी महिला के पति के किसी अन्य महिला से नाजायज संबन्ध थे जिसे लेकर दोनों में आए दिन कलह रहती थी। महिला के पति के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तब तक महिला अपने प्रेमी के साथ भागने में सफल हो गई। गंभीर अवस्था में पति को मयूरभंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस फरार महिला और उसके प्रेमी का पता लगा रही है।

Published on:
24 Aug 2018 04:34 pm