बीजापुर

Naxalites Surrendered: पांच जिलों में 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 करोड़ 25 लाख का था इनाम

Naxalites Surrendered: नक्सलियों ने गुरुवार को सरेंडर किया। इन सभी पर 2 करोड़ 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बीजापुर में सर्वाधिक 1 करोड़ 15 लाख के 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया।

less than 1 minute read
Jul 25, 2025
48 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर (Photo Patrika)

Naxalites Surrendered: नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में 53 और कांकेर जिले में 13 नक्सलियों ने गुरुवार को सरेंडर किया। इन सभी पर 2 करोड़ 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बीजापुर में सर्वाधिक 1 करोड़ 15 लाख के 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया।

बीजापुर में 25 लाख के इनामी ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य एसजेडसीएम रामन्ना ईरपा ने भी आत्मसर्पण कर दिया। दंतेवाड़ा में 15, सुकमा में 5 और नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने समर्पण किया। बीजापुर में समर्पण आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव व केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

ये भी पढ़ें

नक्सलियों ने धारदार हथियार से 2 ग्रामीणों को काट डाला, बेटे ने सरेंडर किया तो पिता से लिया बदला, 25 दिन में 10 का मर्डर

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने स्वीकार किया कि अब संगठन के विचारों में दम नहीं रहा। वर्षों की हिंसा के बाद भी उनके जीवन में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं आया। अंदरूनी कलह, भविष्य की अनिश्चितता, विकास से जुडऩे की इच्छा और सुरक्षित पारिवारिक जीवन की चाह ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया।

आत्मसमर्पण करने वाले हर नक्सलियों को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें रोजगार, शिक्षा, और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। 2025 में अब तक 242 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 300 गिरफ्तार किए गए हैं और 127 मारे गए हैं। 2024 में 431 आत्मसमर्पण, 803 गिरफ्तारी और 185 नक्सली मारे गए थे।

Updated on:
25 Jul 2025 08:23 am
Published on:
25 Jul 2025 08:22 am
Also Read
View All