13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजापुर
बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ 15 लाख का था इनाम, Video में देखिए क्या कहा?
Play video

बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ 15 लाख का था इनाम, Video में देखिए क्या कहा?

Naxal Surrender: लंबे समय से आतंक का पर्याय रहे नक्सलियों का गढ़ अब ढहने लगा है। आज नक्सली दंपति सहित कुल 25 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
Google source verification

Naxal Surrender: लंबे समय से आतंक का पर्याय रहे नक्सलियों का गढ़ अब ढहने लगा है। आज नक्सली दंपति सहित कुल 25 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। 25 लाख के इनामी SZCM के साथ कुल 1 करोड़ 15 लाख के इनामी 25 माओवादियों ने सरेंडर किया। सभी माओवादी फायरिंग, आईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। वहीं कांकेर में भी 62 लाख के 13 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वालों में SZCM-1, DVCM-2, कंपनी PPCM-2, बटालियन और कंपनी पार्टी सदस्य-3, ACM-8, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-2, LOS सदस्य-4, जनताना सरकार अध्यक्ष-1, मिलिशिया कंपनी सदस्य-1 और जनताना सरकार उपाध्यक्ष-1 शामिल हैं। बता दें कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना “नियद नेल्लानार” व पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है।