
बीजापुर। CG Election 2023 : भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि पांच साल में कांग्रेस विधायक की अनदेखी से जिले की तस्वीर बनने की बजाए बिगड़ी है।
CG Election 2023 : जिला खनिज न्यास संस्थान का मद जो जिले के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए था, वो ना होकर उसमें सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। (CG Election 2023) विकास को लेकर जैसा आश्वासन जनता को मिला था, उस पर कांग्रेस कभी खरी नहीं उतरी। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता से लेकर तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया बोनस का वायदा सब्जबाग साबित हुआ। कांग्रेस ने कुछ किया तो केवल वादाखिलाफी।
यह भी पढ़ें : ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक चालक की हुई मौत