बीजापुर

CG News: बीजेपी जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में ये नाम सबसे आगे, इस सप्ताह हो सकता है ऐलान

CG News: जिलाध्यक्ष बनने के लिए नेताओं के बीच होड़ मची हुई है, वहीं कुछ जगहों पर वर्तमान जिलाध्यक्ष को यथावत रखने की भी सुगबुगाहट है

less than 1 minute read

CG News: निकाय और पंचायत चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) कई जिलों में जिलाध्यक्षों का बदलाव करने जा रही है। इस संदर्भ में प्रदेश और केंद्रीय स्तर पर मंथन हो चुका है और सूत्रों के मुताबिक नव वर्ष के शुरुआती सप्ताह में इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है। जिलाध्यक्ष बनने के लिए नेताओं के बीच होड़ मची हुई है, वहीं कुछ जगहों पर वर्तमान जिलाध्यक्ष को यथावत रखने की भी सुगबुगाहट है।

CG News: लगा रहे राजधानी की दौड़

बीजापुर जिले में भाजपा नेता जिलाध्यक्ष बनने के लिए प्रदेश कार्यालय रायपुर दौड़ लगा रहे हैं और कई संभावित नामों पर चर्चा हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों में इस बारे में गर्म चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी वर्तमान जिलाध्यक्ष पर भी विचार कर रही है और उन्हें पुन: जिलाध्यक्ष बनाने की संभावना है। वहीं, भाजपा के बदलते संगठनात्मक ढांचे के तहत नए जिलाध्यक्षों का चयन प्रक्रिया में बीजापुर जिले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

CG Politics: इन नामों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक दयाशंकर पटेल, कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, और जिला महामंत्री गोपाल सिंह पवार प्रमुख नामों में हैं। संजय लुक्कड़ को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और संघ का समर्थन मिल रहा है, जबकि दयाशंकर पटेल और गोपाल सिंह पवार को भी महेश गागड़ा का करीबी माना जा रहा है। प्रदेश संगठन 2 जनवरी को जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर सकता है, जिससे जिले में भाजपा के नेतृत्व को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।

Updated on:
30 Dec 2024 12:56 pm
Published on:
30 Dec 2024 12:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर