बीजापुर

CG News: बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा अवसर, ऐसे शुरू करें खुद का काम… सरकार कर रही मदद

CG News: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत- विनिर्माण क्षेत्र हेतु अधिकतम राशि रु 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम राशि रु 20 लाख तक लोन दिया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2024, 7:25 AM IST
CG News

CG News: केन्द्र शासन और राज्य शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक दो योजनाएं संचालित है जिसके अन्तर्गत ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से लोन प्रदाय किया जा रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CG News) योजनान्तर्गत- विनिर्माण क्षेत्र हेतु अधिकतम राशि रु 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम राशि रु 20 लाख तक लोन दिया जा रहा है वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत- विनिर्माण क्षेत्र हेतु अधिकतम राशि रूपए 3 लाख एवं सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम राशि रूपए 1 लाख तक लोन दिया जा रहा है।

CG News: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

इस योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राही आफलाईन आवेदन कर सकते हैं। बैंक द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट राशि का 35 प्रतिशत (CG News) अनुदान दिया जावेगा। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज आवेदक का उम्र कम से कम 18 से 45 वर्ष होना चाहिए, शैक्षणिक योग्यता 8वीं उर्त्तीण जाति, निवास प्रमाण पत्र जो सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित हो।

Updated on:
17 Jun 2024, 7:25 AM IST
Published on: