8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Job: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का पिटारा, स्वच्छता दीदियों के कई पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल्स

CG Job Alert: कचरा कलेक्शन में परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त 160 स्वच्छता दीदीयों की भर्ती का फैसला किया गया है। इसके अलावा कचरा कलेक्शन के लिए मैन्युअल रिक्शा खरीदी का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा...
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 15 Jun 2024, 2:43 PM IST

CG Job Alert

CG Job Alert: शहर में मकानों की संख्या बढ़कर 72 हजार 766 हो गई है। वर्ष 2011 में यह संख्या 57 हजार 541 थी। इस बीच बढ़े हुए 15 हजार 225 घरों से कचरा कलेक्शन का बोझ 582 स्वच्छता दीदीयों पर आ गया है। कचरा कलेक्शन में परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त 160 स्वच्छता दीदियों की भर्ती का फैसला किया गया है। इसके अलावा कचरा कलेक्शन के लिए मैन्युअल रिक्शा खरीदी का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून ने दे दी है दस्तक, लगातार 5 दिन तक बारिश होने की संभावना

CG Job Alert: नगर निगम की एमआईसी की बैठक में शुक्रवार को इस संबंध में फैसला किया गया। बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर समेत एमआईसी के सदस्य और निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें। बैठक में निगम की आय बढ़ाने टैक्स वसूली बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में कहा गया कि निगम क्षेत्र में हर घर और दुकान सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे कर ऐसे मकान व दुकानों की सूची बनाई जाए जिन्होंने बिना निगम की अनुमति के निर्माण किया है और सभी निर्माण पर टैक्स निर्धारण किया जाना चाहिए।

CG Job Alert: संपत्ति कर जमा करने पर छूट

बैठक में संपत्ति करदाताओं द्वारा चालू वर्ष की टैक्स जमा करने पर छूट देने का भी फैसला किया गया। जिसके अनुसार अप्रैल से जून तक 6 फीसदी, जुलाई से सितंबर तक 4 फीसदी और अक्टूबर से दिसम्बर तक 2 फीसदी छूट देने पर सहमति दी गई। इसके मुताबिक बोरसी के माता तालाब से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 53 अटल आवास के पास सामुदायिक शौचालय तक पहुंच मार्ग निर्माण, बोरसी मन्नम नगर मार्ग पर नाला निर्माण, बोरसी क्षेत्र में उपवन निर्माण शामिल है। सभी निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द चालू कराने का भी फैसला किया गया।