बीजापुर

छत्तीसगढ़ की बेटी चीन में खेलेंगी एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप, भारतीय टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व

Bijapur News: बीजापुर जिले के लिए गर्व की बात है कि एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में जिले की बेटी चंद्रकला तेलम भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
less than 1 minute read
Jul 13, 2025
छत्तीसगढ़ की बेटी चंद्रकला खेलेंगी एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप (फोटो सोर्स- पत्रिका)
छत्तीसगढ़ की बेटी चंद्रकला खेलेंगी एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh News: बीजापुर जिले के लिए गर्व की बात है कि एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में जिले की बेटी चंद्रकला तेलम भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 14 से 20 जुलाई तक शियान, चाइना में आयोजित होगा। भारतीय दल में छत्तीसगढ़ से दो खिलाड़ी चुने गए हैं- बीजापुर की चंद्रकला तेलम और पामगढ़ की शालू डहरिया।

साथ ही, भारतीय महिला टीम के कोच की जिम्मेदारी बीजापुर जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार को सौंपी गई है। वे पूर्व में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोच की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी कोचिंग में अब तक 147 खिलाड़ी राष्ट्रीय और 11 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।

चंद्रकला 13 जुलाई को चीन रवाना होगी

चंद्रकला ने इस चयन के लिए कई कठिन परीक्षण पार किए। अनंतपुर, नागपुर और श्रीनगर में आयोजित ट्रायल्स के बाद इंदौर में विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और टीम में जगह बनाई। टीम ने श्रीनगर और दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है और 13 जुलाई को चीन रवाना होगी। इस उपलब्धि पर बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा एवं खेल प्रभारी नारायण गवेल ने चंद्रकला व कोच कर्णेवार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Updated on:
13 Jul 2025 12:41 pm
Published on:
13 Jul 2025 12:41 pm
Also Read
View All
Indravati Tiger Reserve:40 साल बाद फिर से खुलेगा इंद्रावती टाइगर रिजर्व, 1 नवंबर से सफारी शुरू करने की तैयारी

भाजपा के 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल! डिप्टी CM अरुण साव के दौरे के बीच बीजापुर में सियासी हलचल

झीरम घाटी नरसंहार पर फिर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी बोले- असली साजिशकर्ता अब तक सामने नहीं आए

1891 के स्कूल में आज भी गूंजती है शिक्षक की आवाज, बैसाखी के सहारे 32 बच्चों का गढ़ रहे भविष्य, जानें गुरुजी की प्रेरक कहानी

बस्तर के घने जंगलों और कीचड़ भरे रास्तों से नक्सल पीड़ितों के घर तक पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं, दो परिवारों को 21-21 हजार की सहायता