टीम के कोच और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने कहा कि टीम ने इस प्रतियोगिता में सभी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की टीम इस प्रतियोगिता में बी डिवीजन में सबसे कम गोल खाने वाली टीम बनी। इस उपलब्धि में टीम के गोलकीपर नौरीन हयात अंसारी, विशाखा और डिफेंस लाइन के खिलाड़ी केसर साहू, अंजलि एक्का, जिज्ञासा कश्यप, सुधा साहू, स्मिता कुजूर, सरिता, श्यामली, सुरेखा और अजमत का शानदार योगदान रहा।