बीजापुर

Dhan Kharidi: धान खरीदी सीजन का आगाज़! 30 उपार्जन केंद्रों में रौनक, 18,978 किसान होंगे लाभान्वित

Dhan Kharidi: बीजापुर में धान खरीदी महापर्व की शुरुआत, 30 उपार्जन केंद्रों में खरीदी शुरू। किसान सलाम ने 20 क्विंटल धान बेचकर बोहनी की। इस वर्ष 18,978 किसान पंजीकृत।

2 min read
धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ (photo source- Patrika)

Dhan Kharidi: बीजापुर जिले में शनिवार को धान खरीदी महापर्व का विधिवत शुभारंभ हुआ। सुबह से ही उपार्जन केंद्रों में किसानों की आवाजाही बढ़ने लगी और खरीदी प्रक्रिया को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। जिले के 30 धान उपार्जन केंद्रों पर खरीदी को सुचारू और पारदर्शी बनाने प्रशासन ने पूर्व से ही व्यापक तैयारियाँ की थीं।

मुख्य जिलास्तरीय कार्यक्रम नैमेड़ उपार्जन केंद्र में आयोजित किया गया। (Bijapur Dhan Kharidi 2025) कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, सदस्य मैथ्यूज कुजूर, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कलेक्टर संबित मिश्रा, एसडीएम जागेश्वर कौशल, जिला खाद्य अधिकारी दिलीप उइके सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

धान खरीदी का सिलसिला शुरू, CM साय ने तराजू-बॉट की पूजा-अर्चना कर खरीदी का किया शुभारंभ…

Dhan Kharidi: समय पर टोकन कटवाने की अपील

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने किसानों से अपील की कि वे समय पर टोकन कटवाएँ और निर्धारित कार्यक्रम अनुसार केंद्रों में पहुंचें। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है तथा किसानों के भुगतान की व्यवस्था भी समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएगी।

इस वर्ष 18,978 किसान पंजीकृत

जिला खाद्य अधिकारी दिलीप उइके ने बताया कि पिछले वर्ष 20,643 पंजीकृत किसानों में से 18,033 किसानों द्वारा धान बेचने पर कुल 275 करोड़ 51 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इस बार 18,978 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि जिले का कुल रकबा 40,528.42 हेक्टेयर है। (Chhattisgarh Paddy Procurement) जिले की 24 समितियों और 30 उपार्जन केंद्रों में खरीदी आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।

सदावीर सलाम ने की खरीदी की बोहनी

Dhan Kharidi: शुभारंभ अवसर पर नैमेड़ के किसान सदावीर सलाम 20 क्विंटल धान लेकर पहुंचे और खरीदी की बोहनी की। जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर समानित किया। धान खरीदी महापर्व के पहले दिन किसानों में उत्साह साफ देखा गया, वहीं प्रशासन ने खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए हैं।

ये भी पढ़ें

CG Dhaan Kharidi: धान खरीदी के पहले ही दिन अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक व 666 क्विंटल जब्त

Updated on:
16 Nov 2025 03:04 pm
Published on:
16 Nov 2025 03:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर