बीजापुर

IED Blast In Bijapur: IED की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल, पैर के उड़े चीथड़े…दहशत का माहौल

IED Blast In Bijapur: बीजापुर से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत समाने आई है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला बुरी तरह घायल हो गई है।
2 min read
Jun 19, 2024
IED Blast In Bijapur

IED Blast In Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों की लगातार कार्रवाई जारी है। आए दिन बस्तर संभाग के जिलों में मुठभेड़ हो रही है जिसके चलते कई नक्सली मारे गए हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सलियों में भारी बौखलाहट देखने को मिल रही है जिसके चलते वो सुरक्षाबलों (Naxal) को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी कड़ी में बीजापुर से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत समाने आई है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला बुरी तरह घायल हो गई है। इस ब्लास्ट से उसके दोनों पैर के चिथड़े उड़ गए। यह पूरा मामला उसूर थाना क्षेत्र नड़पल्ली का है।

यह घटना बुधवार सुबह की है। जहां प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से ग्राम नड़पल्ली की बुजुर्ग महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जानकारी अनुसार घायल टोरा बिनने गई हुई थी। इसी दौरान नड़पल्ली निवासी जोगी पति गंगा (55) प्रेशर आइईडी की चपेट में आ गई। इस हादसे में वृद्धा के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है।

ग्रामीणों ने घायल महिला को ट्रेक्टर की मदद से उसूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद जिला अस्पताल रेफर (CG Naxal Attack) कर दिया है। बता दें कि इस ब्लास्ट से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

IED Blast In Bijapur: अब तक 9 से ज्यादा घटनाएं

एसपी डॉ जितेन्द्र यादव ने बताया कि घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस से लाया जा रहा है। जिले में अब तक 9 से ज्यादा घटनाओं में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के चलते आम ग्रामीण घायल हुए और जानें गई है। बहुत से मामलों में अंदरूनी इलाके से ग्रामीण घटना की रिपोर्टिंग नहीं करते।

Updated on:
19 Jun 2024 09:47 am
Published on:
19 Jun 2024 09:23 am