बीजापुर

साथ जी तो नहीं सके तो लगाया मौत को गले, घर वालों कहा- पता ही नहीं था की दोनों करते थे एक दूसरे से प्यार

Couple Committed Suicide: बुद्धवार को इसकी सुचना दोनों के परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में मृत्यु का कारण नहीं पता चला है।
less than 1 minute read
साथ जी तो नहीं सके तो लगाया मौत को गले, घर वालों  कहा- पता ही नहीं था की दोनों करते थे एक दूसरे से प्यार
साथ जी तो नहीं सके तो लगाया मौत को गले, घर वालों कहा- पता ही नहीं था की दोनों करते थे एक दूसरे से प्यार

जगदलपुर.Couple Committed Suicide: प्यार में जीने मरने की कहानियां बहुत सुनी और पढ़ी होंगीं आपने। प्यार करने वालों का विरोध का करने वालों के बारे में भी सुना होगा। अक्सर प्रेमी जोड़ों के सामने जो समस्या आती है वो है परिवार का समर्थन नहीं मिल पाना। लेकिन जगदलपुर में एक अजीबो गरीब प्रेम कहानी सामने आयी है।

जानकारी के अनुसार ढोढरेपाल के रहने वाला सूरज कश्यप और बहादुरगुडा गांव की रहने वाली शारदा कश्यप एक दूसरे से कुछ वक्त से प्यार करते थे। मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से बाहर घूमने की बात कह कर निकले। अगले दिन दोनों का मृत शरीर लड़के एक एक रिश्तेदार के घर बरामद हुआ। दोनों वहां मृत पाए गए।

बुद्धवार को इसकी सुचना दोनों के परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में मृत्यु का कारण नहीं पता चला है।

पुलिस ने उनके परिजनों से भी इस सम्बन्ध में पूछताछ की तो उन्होंने बताया की उन्हें दोनों के प्रेम सम्बन्ध के बारे में पता ही नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Published on:
10 Oct 2019 05:27 pm
Also Read
View All
झीरम घाटी नरसंहार पर फिर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी बोले- असली साजिशकर्ता अब तक सामने नहीं आए

1891 के स्कूल में आज भी गूंजती है शिक्षक की आवाज, बैसाखी के सहारे 32 बच्चों का गढ़ रहे भविष्य, जानें गुरुजी की प्रेरक कहानी

बस्तर के घने जंगलों और कीचड़ भरे रास्तों से नक्सल पीड़ितों के घर तक पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं, दो परिवारों को 21-21 हजार की सहायता

कभी डर के साए में थे सपने, अब चीन-जापान तक लहरा रहे तिरंगा, बीजापुर के खिलाड़ियों की कहानी

Bijapur News: 500 देकर सचिव ने कहा-चले जाओ वरना जेल भेज दूंगा, आवास की किश्त खाते में पहुंचते ही हितग्राहियों से फर्जीवाड़ा