
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद के दिन खत्म होने को हैं। संगठन में काम कर रहे नक्सली सदस्य नक्सलवाद की खोखली विचारधार से मोह भंग होने की वजह से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास कर रहे है और पुलिस प्रशासन से भी उन्हें सकारात्मक सहसोग मिल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बीजापुर थाने पहुंचकर सात इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें तीन महिला नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों पर कुल मिलाकर 13 लाख रुपये का इनाम सरकार द्वारा घोषित किया गया था।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. के कुषल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल तथा उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (ऑप्स) कोमल सिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा में जुड़ने के उद्देष्य से 07 माओवादियों द्वारा बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया जिनकी जानकारी निम्नानुसार है -
01. रामजी उर्फ बिच्चेम कारम पिता स्वः सोमलू कारम, उम्र 24 वर्ष, जाति मुरिया, ग्राम कोत्तागुड़ेम थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
संगठन में पद :- उदन्ती एलओएस डिप्टी कमांडर, संगठन में धारित हथियार :- इंसास,
घोषित ईनाम :- छ.ग. शासन द्वारा 03 लाख, कार्य क्षेत्र :- उदन्ती /इंदागांव एरिया कमेटी
घटना में शामिल :- 01. वर्ष 2013 में गाजीमुड़ा पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल, वर्ष 2017 में सहबीनकच्छार में पुलिस के साथ फायरिंग की घटना में शामिल ।
02. लखमु मोडि़याम पिता सोमलू पुनेम उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया, साकिन कोकरा गायतापारा थाना बीजापुर (छ.ग.)
संगठन में पद :- प्लाटून नं 2 डिप्टी कमांडर, संगठन में धारित हथियार :- एसएलआर
घोषित ईनाम :- छ.ग. शासन द्वारा 03 लाख,कार्य क्षेत्र :- नेशनल पार्क एरिया कमेटी।
संगठन में भर्ती :- वर्ष 2004 में जनवरी में डीव्हीसी हरिराम के द्वारा संगठन में संघम सदस्य के रूप में भर्ती कराया।
घटना में शामिल :-01. वर्ष 2006 में मुरकीनार की घटना में शामिल, वर्ष 2006 में सागमेटा फायरिंग में शमिल, वर्ष 2007 में रानीबोदली की घटना में शामिल था, वर्ष 2007 में मोदकपाल पुलिस पार्टी के साथ फायरिंग की घटना में शामिल।
03. लक्खू तेलाम उर्फ जित्तू पिता सोमरू तेलम, जाति मुरिया, 28 वर्ष, सा0 हल्लूर हल्लेरपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (छ.ग.)
संगठन में पद :- नेषनल पार्क एरिया प्लाटुन नं. 2 का सदस्य,संगठन में धारित हथियार :- इंसास
घोषित ईनाम :- छ.ग. शासन द्वारा 02 लाख,कार्य क्षेत्र :- नेशनल पार्क एरिया कमेटी
संगठन में भर्ती :- वर्ष 2005 में डीव्हीसी चन्द्रन्ना के द्वारा घर से ले जाकर मुझे संगठन में भर्ती हुआ ।
घटना में शामिल :- 01. वर्ष 2006 मे सलेपल्ली में गांव का एक ग्रामीण को पुलिस का मुखबीरी के शक में
मारने की घटना में शामिल, वर्ष 2007 रानीबोदली घटना में शामिल, वर्ष 2016 गणेष मंदिर भैरमगढ़ घटना में शामिल, वर्ष 2017 बोदली मेंला घटनामें शामिल ।
04. संगीता मोडि़यामी पति सुखराम मोडि़यामी, उम्र्र 25 वर्ष, जाति मुरिया साकिन कोकरा गायतापारा थाना बीजापुर (छ.ग.)
संगठन में पद :- प्लाटून नंबर 2 सदस्य, संगठन में धारित हथियार :- 12 बोर,
घोषित ईनाम :- छ.ग. शासन द्वारा 02 लाख कार्य क्षेत्र :- नेशनल पार्क एरिया कमेटी।
संगठन में भर्ती :- वर्ष 2007 में नेशनल पार्क एरिया कमेटी सदस्य शैलेष के द्वारा संगठन में भर्ती कराया गया
05. रंजीता ओयाम पिता बुधराम ओयाम, उम्र 23 वर्ष, जाति मुरिया, ग्राम चिन्नाजोजेर तालाबपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर (छ.ग.)
संगठन में पद :- उदन्ती एलओएस सदस्य, संगठन में धारित हथियार :- 12 बोर,
घोषित ईनाम :- छ.ग. शासन द्वारा 01 लाख, कार्य क्षेत्र :- उदन्ती /इंदागांव एरिया कमेटी
संगठन में भर्ती :- वर्ष 2013 में गोपी मोडि़याम के द्वारा संगठन में भर्ती किया गया।
घटना में शामिल :- 01. मोतीपानी के जंगल में पुलिस के साथ फायरिंग की घटना में शामिल ।
06.राजकुमारी यादव पिता सुखराम यादव, उम्र 26 वर्ष, जाति राउत, सा-नयापारा,चेरकंटी थाना बीजापुर जिला बीजापुर (छ.ग.)
संगठन में पद :- एरिया सीएनएम अध्यक्ष, संगठन में धारित हथियार :- एसएलआर रायफल।
घोषित ईनाम - छ.ग. शासन द्वारा 01 लाख, कार्य क्षेत्र :- गंगालूर एरिया कमेटी
संगठन में भर्ती - वर्ष 2013 में सीएनमए कमांडर दिनेश के द्वारा संगठन में सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती कराया गया। बाद वर्ष 2017 से अबतक एरिया सीएनएम कमांडर के रूप में कार्य कर रही थी।
घटना में शामिल - 01. वर्ष 2014 में कसालपाड़ की घटना में शामिल, वर्ष 2014 में लेण्ड्रा के फायरिंग में शामिल ।
07.हुंगा पोडि़यामी पिता कोसा पोडि़यामी उम्र 24 वर्ष, जाति मुरिया, सा0स्कुलपारा गुज्जाकोण्टा थाना तोयानार जिला बीजापुर (छ.ग.)
संगठन में पद :- जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर, संगठन में धारित हथियार :- भरमार
घोषित ईनाम :- छ.ग. शासन द्वारा 01 लाख, कार्य क्षेत्र :- नेशनल पार्क एरिया कमेटी
संगठन में भर्ती :- वर्ष 2008 में बाल संघम के रूप भर्ती ।
घटना में शामिल :- वर्ष 2008 में गुज्जाकोण्टा एवं चिन्
Click & Read More Chhattisgarh News.