Bijapur Naxal Attack: बीजापुर में बड़े एनकांउटर के बाद बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाया। सुरक्षाबलों के पिकअप वाहन पर विस्फोट किया। इसके बाद उन पर फायरिंग भी की, जिसमें दो जवान बुरी तरह घायल हो गए।
Bijapur Naxal Attack: बीजापुर से एक बड़े विस्फोट की खबर सामने आई है। भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे में नक्सलियों ने एक बार फिर जवान को निशाना बनाते हुए उनके पिकअप वाहन पर विस्फोट कर दिया। जिससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। वहीं दो जवान बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक विस्फोट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। बता दें कि गोरला नाले के पास इस घटना को अंजाम दिया गया।
वहीं एसपी जितेंद्र यादव ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया है कि इसमें 2 जवान घायल हुए हैं। दरअसल इस वाहन में सवार सभी जवान एसटीएफ के थे। ये सभी एक सर्च आपरेशन से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने सड़क पर लगाए गए बम में विस्फोट कर दिया। (Bijapur Naxal Attack) उन्होंने कहा कि शक्तिशाली विस्फोट में सड़क बुरी तरह उखड़ गई और पिकअप को क्षति पहुंची है। शुक्र की बात है कि इसमें किसी जवान के शहीद होने की बुरी खबर नहीं है। हालांकि जवानों को चोटें आईं हैं।
वहीं आज बीजापुर में छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में बड़े एनकाउंटर के बाद माओवादी संगठन को फिर बड़ा झटका लगा है। आज रविवार 23 मार्च को 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी, ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया।
Bijapur Naxal Attack: मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। बता दें कि अब तक बीजापुर में 107 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।