बीजापुर

Naxal Attack : नक्सलियों ने दो यात्री बस और मोबाइल टावर की बैटरी में लगाई भीषण आग… दहशत में लोग

Naxal Attack : बस्तर संभाग में नक्सली उत्पात के दूसरे दिन भी जारी रहा। नक्सलियों ने गुरुवार को बीजापुर जिले के निशाना बनाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2023, 1:42 PM IST
yatri_bus.jpg

Naxal Attack : बस्तर संभाग में नक्सली उत्पात के दूसरे दिन भी जारी रहा। नक्सलियों ने गुरुवार को बीजापुर जिले के निशाना बनाया। जिले के बासागुडा और उसूर इलाके में नक्सलियो ने देर शाम कुशवाह ट्रेवल्स की दो यात्री बसों में आग लगा दी। ये यात्री बस जगदलपुर से बासागुड़ा के लिए रवाना हुई थी। (naxal terror) तिम्मापुर के पास दुर्गा मंदिर के समीप यात्रियों को बस से उतारकर बस में आग लगा दी।

Naxal Terror : एक अन्य घटना में आवापल्ली से रायपुर के लिए निकली रॉयल बस में करीब साढ़े 6 बजे दुगाईगुड़ा गांव के पास यात्रियों को बस से उतार कर आग लगा दिया। वहीं सोमनपल्ली में नक्सलियों ने बीएसएनएल के मोबाइल टावर की बैटरी में आग लगा दिया। (cg naxal attack) इसके अलावा बीजापुर,सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों बंद के समर्थन में जगह जगह पर्चे चिपकाए हैं । नक्सलियों ने शुक्रवार 22 दिसंबर कों बंद का आह्वान किया हैं।

Published on: