Lakshmi Rajwada : लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री मंडल में इकलौती महिला मंत्री है। सबसे कम उम्र में मंत्री बनी है। बता दें कि, लक्ष्मी रजवाड़े भटगांव से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी जिसमें उन्होंने भारी बहुमत दर्ज कर जीत हासिल की थी। सरगुजा संभाग और सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं।