बीजापुर

BIG Breaking ! सुरक्षा बलों ने 4 आईईडी किया बरामद, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बीजापुर जिले में बंद के दौरान नक्सलियों ने की साजिश रही नाकाम। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आईईडी प्लांट कर सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 1:33 PM IST
BIG Breaking ! सुरक्षा बलों ने 4 आईईडी किया बरामद, सतर्कता से टला बड़ा हादसा
BIG Breaking ! सुरक्षा बलों ने 4 आईईडी किया बरामद, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बीजापुर. जिले में नक्सली बंद के दौरान अलग-अलग जगहों पर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ 168 वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। तभी बासागुड़ा और तर्रेम के बीच सर्चिंग के दौरान दो प्रेसर बम बरामद किया है। उधर सारकेगुड़ा के पास के जंगल में भी सुरक्षा बलों को दो बम बरामद हुआ है। जिसे जवानों ने ढूंढ निकाला है। कुल 4 आईईडी बम बरामद किया गया है। ये दोनों बासागुड़ा व सारकेगुड़ा थाना क्षेत्र का मामला है।

वारदातों के बाद भी बंद का नहीं कोई असर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वहीं नक्सली बंद का असर बासागुड़ा सहित जिले के कुछ जगहों में नक्सलियों की ऐसी कायरता वाली हरकतों-वारदातों के बाद भी नहीं दिख रहा है। हालांकि जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में बंद का हल्का असर दिखाई देने की बात सामने आ रही है। बंद के बावजूद भी बासागुड़ा का साप्ताहिक हाट गुलजार रहा। जहां अंदरूनी क्षेत्रों के भी कुछ ग्रामीण पहुंच रहे हैं।

बड़ा हादसा टला, आईईडी सुरक्षित निष्क्रिय
इन दोनों जगहों से मिले बम के फट जाने से काफी बड़ी नुकसान हो सकता था। जो सुरक्षा बलों की सतर्कता से मौके पर ही सुरक्षित रूप से निकाल कर निष्क्रिय कर दिया गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने राहस की सांस ली। हालांकि फिलहाल इलाके में नक्सलियों की लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए सर्चिंग अभियान में तेजी कर दी गई है। इलाके के चप्पे-चप्पे की जांच में सुरक्षा बल के जवान लगे हुए हैं। सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवानों ने किया दो प्रेसर बम बरामद।

नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने दिखाया ठेंगा
सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने नक्सली लगातार अलग-अलग पैंतरे अपनाते रहते हैं। वहीं सुरक्षा बल के जवान भी नक्सलियों को मात देने में पीछे नहीं हटते हैं। नक्सलियों सुरक्षा को हर वारदातों में भारी पड़ता देख खुद को कमजोर समझने लगी है और बौखलाहट में ऐसे वारदातों को अंजाम देने की फिराक में हैं।

Published on: