बीजापुर

दसवीं के छात्र को मुखबिर बता नक्सलियों ने कर दी हत्या, डर के मारे परिजन नहीं कर रहे शिकायत

परिजनों ने नक्सलियों डर की वजह से घटना की सूचना पुलिस को नही दी और आनन फानन में ग्रामीणों से रायशुमारी कर छात्र के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।
less than 1 minute read
दसवीं के छात्र को मुखबिर बता नक्सलियों ने कर दी हत्या, डर के मारे परिजन नहीं कर रहे शिकायत
दसवीं के छात्र को मुखबिर बता नक्सलियों ने कर दी हत्या, डर के मारे परिजन नहीं कर रहे शिकायत

बीजापुर. Naxalite murder class 10th student: बीजापुर के बासागुड़ा इलाके के तिम्मापुर गांव में नक्सलियों ने 10 वी के छात्र की हत्या कर दी। एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुरम गांव में 16 सितम्बर को नक्सलियों ने कथित तौर पर जनअदालत लगाकर पुलिस मुखबिरी के शक में छात्र रमेश कुंजाम की हत्या दी थी।

परिजनों ने नक्सलियों डर की वजह से घटना की सूचना पुलिस को नही दी और आनन फानन में ग्रामीणों से रायशुमारी कर छात्र के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। हत्या की जानकारी रविवार को पुलिस को मिली, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार रमेश कुंजाम पर माओवादियों को शक था की वह उनके मूवमेंट की जानकारी पुलिस को देता है। इसलिए कुछ माह पहले नक्सलियों उसके परिजनों को इसकी जानकारी देते हुए धमकी दिए थे कि उसे मुखबिरी करने से रोकें और नक्सलियों संगठन में शामिल हो जाए। मामले की पतासाजी के लिए पुलिस मौके के लिए रवाना हुई है।

इसी महीने बीजापुर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे । इसके अलावा 15 दिन में बीजापुर में नक्सल संगठन के बड़े कैडर की गिरफ्तारी और संरेडर हुए हैं । इसके चलते ही नक्सली बौखलाए हुए हैं और मुखबिरी के शक में ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Updated on:
22 Sept 2019 09:48 pm
Published on:
22 Sept 2019 09:48 pm
Also Read
View All
झीरम घाटी नरसंहार पर फिर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी बोले- असली साजिशकर्ता अब तक सामने नहीं आए

1891 के स्कूल में आज भी गूंजती है शिक्षक की आवाज, बैसाखी के सहारे 32 बच्चों का गढ़ रहे भविष्य, जानें गुरुजी की प्रेरक कहानी

बस्तर के घने जंगलों और कीचड़ भरे रास्तों से नक्सल पीड़ितों के घर तक पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं, दो परिवारों को 21-21 हजार की सहायता

कभी डर के साए में थे सपने, अब चीन-जापान तक लहरा रहे तिरंगा, बीजापुर के खिलाड़ियों की कहानी

Bijapur News: 500 देकर सचिव ने कहा-चले जाओ वरना जेल भेज दूंगा, आवास की किश्त खाते में पहुंचते ही हितग्राहियों से फर्जीवाड़ा