बीजापुर

लाल आतंक : देर रात घर में घुसे नक्सली, परिवार के सामने ही युवक की कर दी हत्या

CG Bijapur Naxal Teror : जिले के मिरतूर थाना क्षेत्र के ग्राम तिम्मेनार मे दो दिन पूर्व नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह मे एक आदिवासी युवक की हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 11:42 AM IST
लाल आतंक : देर रात घर में घुसे नक्सली, परिवार के सामने ही युवक की कर दी हत्या
लाल आतंक : देर रात घर में घुसे नक्सली, परिवार के सामने ही युवक की कर दी हत्या

CG Bijapur Naxal Teror : जिले के मिरतूर थाना क्षेत्र के ग्राम तिम्मेनार मे दो दिन पूर्व नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह मे एक आदिवासी युवक की हत्या कर दी। घरवालों के सामने ही युवक की हत्या कर दी है। मृतक का नाम सुंदर ओयाम बताया जाता है। नक्सली दहशत के कारण अब तक परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

CG Bijapur Naxal Teror : बीजापुर पुलिस ने घटना के संबंध मे बताया कि इस घटना कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। लौटने के बाद ही जानकारी मिल पाएगी। सूत्रों के मुताबिक 14 जुलाई को देररात कुछ नक्सली सुंदर ओयाम के घर पहुंचे और घर का दरवाजा खुलवाया और फिर सुंदर की जानकारी मांगी। कुछ नक्सली जबरन घर के अंदर प्रवेश कर गए।

Published on: