8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोल बम के लगे जयकारे, शिवालयों में आस्था का रेला, हरेली पर आज गेड़ी दौड़

CG Saavan 2023 : सावन मास में भगवान शिव की आराधना के साथ ही तीज-त्योहार की बहार है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 17 Jul 2023, 11:19 AM IST

श्रद्धालुओं ने लगाए शिव भगवान के जयकारे

श्रद्धालुओं ने लगाए शिव भगवान के जयकारे

CG Saavan 2023 : सावन मास में भगवान शिव की आराधना के साथ ही तीज-त्योहार की बहार है। गली-मोहल्लों से श्रद्धालुओं का जत्था बोल बम के जयकारे लगाते शिव के धाम पहुंच रहा है। शिवालय जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक से गुंजायमान हैं। लोक परंपरा का सबसे बड़ा हरियाली उत्सव सावन मास के दूसरे सोमवार को मनने जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों ने गैंडी दौड़ने की तैयारी कर ली है। हरेली अमावस्या पर जहां शिवालयों को अनेक पुष्पों, पत्तियों से सजाकर पूजा अभिषेक की तैयारी की गई है। वहीं लोग घर-घर गोधन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे तथा छत्तीसगढ़ी पकवान का भोग लगाएंगे। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर पारंपरिक गैंडी दौड़ के जश्न में बच्चों से लेकर बड़े रंगे हुए नजर आएंगे। पंडित मंनोज शुक्ला के अनुसार हरियाली महोत्सव का विशेष महत्व है। अनेक शुभकारी योग का भी संयोग दिनभर रहेगा।

यह भी पढ़े : Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बना भयंकर सिस्टम, 24 घंटे में होगी जोरदार बारिश, इन जिलों में जारी हुई चेतावनी

हरेली तिहार के मौके पर हर घर एक पौधा जरूर लगाएं : सीएम

Hareli Tihar 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार के मौके पर प्रदेशवासियों से हर घर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। सभी गांवों में वन विभाग द्वारा पौधे नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पौधे रोपते हुई तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से हैशटैग प्त हरियर ट्ठहरेली के साथ लिखकर साझा करने की अपील की है। सोशल मीडिया में पौधरोपण करने वाली तस्वीर के साथ यह संदेश भी जरूर लिखें।

ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजा सीएम हाउस, कलाकार देंगे प्रस्तुति

मुख्यमंत्री निवास में इस बार भी हरेली तिहार धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तुलसी पूजा, कृषि यंत्रों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल होंगे। वे गौ पूजन कर उसे लोंदी खिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति तथा हरेली गीत गाए जाएंगे। पारंपरिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तिहार के लिए मुख्यमंत्री निवास को ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजाया गया है। रहचुली भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री इस दिन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (ल) में करेंगे। इस दौरान वे किसान सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

महेश छात्रावास शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, विराजे भगवान महेश

जीई रोड पर महेश छात्रावास में माहेश्वरी समाज ने अपने आराध्य भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। माहेश्वरी सभा के प्रचार प्रसार प्रभारी विष्णु सारडा ने बताया कि लगभग 25 वर्ष पूर्व निर्मित मंदिर का नवीनीकरण हुआ है। पुष्पों से ऊॅ आकृति साज-सज्जा माहेश्वरी फ़्रेंड्स सर्किल द्वारा की गई। रविवार को भजन संध्या एवं महाआरती कर विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया एवं भक्तों को प्रसादी दी। गोपाल बजाज,जगदीश चांडक, संदीप मर्दा, महेश बिरला, मनोज सारडा विशेष प्रयासरत थे।


कांवड़ियों का तिलक से स्वागत

बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास रविवार को अग्रवाल समाज के लोग जयकारे लगाते हुए जुटे। यहां से कांवर यात्रा से पहले पंडित महेश पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं का तिलक करके स्वागत किया। बोल बम के जयकारे लगाते हुए लोग महादेवघाट हटकेश्वर महादेव पैदल पहुंचे और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किए।