बीजापुर

नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, US मेड रिवॉल्वर और बारूद हुए बरामद

Bijapur Naxalism: पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर जिसमें मेड इन यूएसए लिखा हुआ है एवं बैरल एवं एक मोबाइल बरामद किया।
2 min read
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Bijapur Naxalism: पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास एक मेड इन यूएसए(USA pistol) पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन एवं विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। इन्हें देर शाम न्यायलय में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना भैरमगढ़ की पुलिस ने संजयपारा भैरमगढ़ निवासी संतोष गुप्ता के कब्जे से तीन नग जिंदा कारतूस, एवं मोबाइल बरामद(Bijapur Naxalism) किया गया। पुलिस को संतोष गुप्ता ने बताया कि उसे दो लोगों ने ये पिस्टल थी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने भैरमगढ़ पुराने बस स्टैंड से एक बाइक (सीजी 20जे 6404) से बीजापुर आए प्रिंस शर्मा, निवासी बीजापुर को धार दबोचा गया।

मेड इन यूएसए रिवॉल्वर बरामद
इन आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर जिसमें मेड इन यूएसए लिखा हुआ है एवं बैरल एवं एक मोबाइल बरामद किया। उसके सहयोगी विजय साहू निवासी लालबाग आमागुड़ा, जगदलपुर के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि यह सामग्री नक्सली हुंगो मडकामी ऊर्फ हुंगा को सप्लाई करनी थी।


दूसरी घटना:
दूसरी घटना में थाना बासागुड़ा एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को पोलमपल्ली डोगल चिंतावागु नाला के पास तीन लोग (Bijapur Naxalism) पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, फ्यूज वायर बरामद
पूछताछ पर अपना नाम गुंटूर निवासी शेख फरीद मस्ताव वली, शेख मोमिन, शांति नगर बीजापुर एवं मद्दी सत्यानारायण रेड्डी, निवासी भद्राचलम, बीजापुर (Bijapur Naxalism) के पास रखे थैले की चेकिंग की। जिसमें डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटीन, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, फ्यूज वायर बरामद किया गया। पूछताछ पर सामग्री बासागुड़ा एलओएस कमाण्डर शंकर को देने जाने की बात बताई।

Published on:
13 Jan 2023 12:37 pm