बीजापुर

भारी बारिश के कारण उफनाई नदी में बह गया युवक, तलाश जारी

Heavy Rain in Chhattisgarh: भारी बारिश के कारण नदियां अपने उफान पर है जिसके कारण नदी पार कर युवक तेज धारा में बह गया

2 min read
भारी बारिश के कारण उफनाई नदी में बह गया युवक, तलाश जारी

बीजापुर. Heavy Rain in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण नदियां अपने उफान पर हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॅाक के मद्देड़ की चिंतावागु नदी को एक युवक अपने भाई के साथ नदी पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान युवक तेज बहाव के कारण नदी में बह गया।

जानकारी के अनुसार मुत्तापुर के रहने वाले दिलीप सोनला और बुच्चाराव सोनला खेत में काम करने मद्देड़ आए हुए थे। जब वो आए थे तब नदी में पानी का बहाव कम था, लेकिन लगतार हो रही बारिश के कारण खेत से काम कर वापस लौटने पर नदी का जल स्तर बढ़ गया था। नदी के तेज बहाव में बुच्चाराव बह गया जबकि उसके भाई दिलीप ने अपनी जैसे तैसे अपनी जान बचाई। युवक के बहने की सूचना पर गोताखरों की टीम बुलाई गई जो उसकी मौके पर उसकी तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक अभी उसका पता नहीं चल सका है।

अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert) जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में बीते एक सप्ताह से मानसून (Monsoon) की सक्रियता के चलते कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हुई है।

बुधवार की सुबह से भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी का असर कम है। बीते 24 घंटों के दौरान मैनपाट और सूरजपुर में सबसे ज्यादा 40 मिलीमीटर हुई है, जबकि कटघोरा, कोटा, लखनपुर, जशपुरनगर, सीतापुर और कोरबा में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Published on:
07 Aug 2019 09:30 pm
Also Read
View All