बिजनोर

Lockdown 4.0 में भी मांस का किया जा रहा था कारोबार, हुआ बड़ा खुलासा

नहटौर थाना पुलिस ने अवैध मांस का कारोबार करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है  
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2020, 4:21 PM IST
meat.jpg

बिजनौर। नहटौर थाना पुलिस ने अवैध मांस का कारोबार करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध रूप से पशु कटान के औजार सहित 200 कुंतल मांस बरामद किया है, जबकि 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नहटौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरायरजा में बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध रूप से काटे जा रहे पशु के अवशेष को बरामद किया है। पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों महमूद अंसारी और वसीम को गिरफ्तार किया है, जबकि पशु कटान में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिख कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 200 कुंतल अवैध मांस बरामद किया है।

पशु अधिनियम के तहत अवैध रूप से कारोबार कर लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से चार पहिया की 2 मैजिक वैन, चार मोटरसाइकिल व पशु काटने के सभी सामान को बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार 2 लोगों के खिलाफ एनएसए लगाने की भी कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
25 May 2020, 4:21 PM IST
Published on: