बिजनोर

Video: रामलीला देखने के दौरान किशोरी को खेत में ले गई सहेली और फिर कराया ऐसा कांड, जानकर उड़ गये परिवार के होश

Highlights परिवार के साथ ही रामलीला देखने आई थी किशोरी इसबीच ही शौच के बहाने खेत में ले गई सहेली अगले दिन पीडि़ता ने परिवार को सुनाई आपबीती तो चौंक गये सभी

less than 1 minute read
Oct 11, 2019

बिजनौर। 2 दिन पहले गांव में रामलीला देखने गई किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस घटना में पीडि़त नाबालिग छात्रा के परिजनों की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। पुलिस ने नाबालिग छात्रा का मेडिकल करवाया है। इसके साथ ही आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

परिवार की महिलाओं के साथ रामलीला देखने गई थी किशोरी

जानकारी के अनुसार, थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानाबाद की रहने वाली नाबालिग छात्रा बुधवार की रात अपने परिवार की महिलाओं के साथ गांव के पंचायत घर मे प्रोजेक्टर पर चल रही रामलीला देखने गई थी। पीडि़ता का आरोप है कि जब वो शौच के लिए पास के खेत में ले गई तो गांव के ही 3 युवक रिंकू,बिट्टू व छोटू ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि एक दूसरी लड़की शौच के लिये पीडि़ता को लेकर गई थी। जिसकी आरोपियों से मिली भगत थी।

सहेली ने बताया घर चली गई किशोरी

वापस लौटने पर लड़की ने बताया की पीडि़ता को नींद आ रही थी। इसलिये वो घर चली गई। अगले दिन पीडि़ता ने परिजनों को बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जबकि दो युवक बाहर खड़े थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि दो युवकों को नामजद नहीं किया गया है। उधर पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करने की बात कह रहे हैं।

Published on:
11 Oct 2019 02:40 pm
Also Read
View All