बिजनोर

Diwali पर पटाखों ने दिखाया तांडव, 4 कार जलकर खाक

Highlights: -प्लॉट में पार्किंग में खड़ी थीं कई गाड़ियां -फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया -कार मालिक बोले- हो गया लाखों का नुकसान
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2020, 11:22 AM IST
m.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर। दिवाली की रात शनिवार को पटाखों से एक प्लाट में खड़ी चार गाड़ियां जलकर राख हो गई। गाड़ियां जलने की सूचना जब सुबह गाड़ी मालिकों को मिली तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे गाड़ी मालिकों ने बताया कि बीती रात दिवाली के अवसर पर पटाखों से प्लाट में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। प्लाट मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर अन्य खड़ी गाड़ियों को आग से बचा लिया।

दरअसल, दिवाली के अवसर पर हुई आतिशबाजी से जहां प्रदूषण में इजाफा हुआ है। तो वहीं कई जगहों पर आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ है। जनपद बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मकबरा के निकट गुरुद्वारा रोड पर खाली पड़े प्लाट में खड़ी गाड़ियों में पटाखों से आग लग जाने के कारण लाखों रुपए की गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। प्लाट में खड़ी दो स्विफ्ट कार, एक अल्टो और एक वैगनआर कार पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। जबकि सूचना मिलने पर देर रात मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाते हुए अन्य गाड़ियों को जलने से बचा लिया है।

सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कार मालिकों के होश उड़ गए। कार मालिकों ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि प्लाट में खड़ी गाड़ियों में रात आग लगने से कुछ गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। जब उन्होंने मौके पर आकर देखा तो उनकी भी गाड़ी जली हुई थी। इस हादसे से गाड़ी मालिकों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

Published on: