26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व भाजपा विधायक ने दिवाली पर सरेआम की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

Highlights- हस्तिनापुर के पूर्व भाजपा विधायक गोपाल काली का वीडियो वायरल - लाइसेंसी दो नाली बंदूक से की फायरिंग, बेटे से बनवाया वीडिया - मामले की पुलिस ने शुरू की जांच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Nov 2020, 10:44 AM IST

meerut.jpg

मेरठ. एकतरफ जहां महानगर में प्रदूषण के चलते पटाखों पर बैन लगा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर खुद भाजपा के नेता ही एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। भाजपा नेता ने सरकारी आदेश और प्रशासन के निर्देशों को ताक पर रखकर अधाधुंध हर्ष फायरिंग की। इस भाजपा नेता का नाम गोपाल काली और ये हस्तिनापुर सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। दीपावली के मौके पर पूर्व विधायक ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली।

यह भी पढ़ें- स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, पुलिस ने खाली कराया आसपास का इलाका

पूर्व विधायक ने यह हरकत सरेआम सड़क पर की। इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने फायरिंग करते हुए का वीडियो भी अपने बेटे से बनवाया। भाजपा नेता द्वारा हर्ष फायरिंग की जानकारी थाना हस्तिनापुर पुलिस को लगी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, पुलिसकर्मी आसपास पूछताछ कर वापस लौट आए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अब हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि मेरठ में दीपावली के मौेके पर पटाखों पर बैन लगा होने का बहाना बनाकर हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली ने अपनी लाइसेंसी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अपने आवास के बाहर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की बात स्वीकार की है। इसके बाद भाजपा नेता ने फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले ही जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: दीपावली की सुबह तापमान ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग