26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, पुलिस ने खाली कराया आसपास का इलाका

Highlights: -खरखौदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर में प्लास्टिक स्क्रैप का गोदाम -सुबह चार बजे लगी आग पर अभी नहीं पाया जा सका काबू -कूड़ा बिनने वाले लोग एकत्र करते हैं प्लास्टिक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Nov 2020, 9:58 AM IST

screenshot_from_2020-11-15_09-54-43.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। कूड़ा बिनने वाले लोगों के प्लास्टिक के स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। गांव जाहिदपुर में लगी भीषण आग से चारों—ओर अफरा—तफरी का माहौल है। गोदाम के आसपास का इलाका खाली करवा लिया है। गोदाम के भीतर से धमाकों की अवाजें आ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्लास्टिक के बेकार पड़े चीजों में आग से गैस बनी रही है। जिसके चलते धमाके हो रहे है। रविवार तड़के करीब चार बजे से लगी आग पर अभी तक भी काबू नहीं पाया जा सका है।

यह भी पढ़ें: एक भी दीया नहीं बेच सकी गरीब बच्चियां तो खुद सड़क पर बैठ थानेदार ने मिनटों में बेचे सारे दीये

दरअसल, घटना थाना खरखौदा अंतगर्त स्थित गांव जाहिदपुर की है। जहां पर आवासीय इलाके के बीचोंबीच एक प्लास्टिक स्क्रैप का बड़ा गोदाम बना हुआ है। इस गोदाम में कूड़ा बिनने वालों से प्लास्टिक एकत्र कर रखा जाता है। बताया जाता है कि गांव में एक ही गोदाम नहीं बल्कि आसपास के इलाके में ऐसे दर्जनों गोदाम बने हुए हैं। जिसमें प्लास्टिक स्क्रैप रखा जाता है। रविवार सुबह करीब 4 बजे एक कबाड़ी के प्लास्टिक स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़ें: NGT की रोक के बाद भी जमकर हुई आतिशबाजी, दिवाली के बाद ये बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। संभवत: आग पटाखों के कारण बताई जा रही है। वहीं सूचना पाकर सीएफओ संतोष कुमार राय दमकल विभाग की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अभी तक साढ़े तीन घंटे के प्रयास में आग पर काफी काबू पाया गया है। जल्द ही आग को बुझा दिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली करवा लिया गया है। वहीं आसपास से भी फायर की गाडियां मंगवाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग