मुख्य बातें दूधिया के छाछ न होने की बात कहने पर आरोपियों ने शुरू की थी मारपीट विरोध करने पर सात आरोपियों ने दूधिया की पीट पीटकर की हत्या पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिजनौर। नूरपुर के मुजाहिद पुर गांव में शनिवार रात गांव के ही युवकों द्वारा शराब के नशे में एक युवक की (BEATEN) पीट-पीटकर हत्या (MURDER) कर दी गई थी। मृतक का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने आरोपियों द्वारा छाछ मांगने पर खत्म होने की बात कही थी। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने दूथिया की पीट पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके अन्य तीन साथियों का पता लगाने में जुटी है।
दूध बांटकर घर लौट रहा था (MILK MAN) दूधिया
जानकारी के अनुसार, मुजाहिद पुर निवासी बुनियाद अली दूध और छाछ बेचने का काम करता था। शनिवार को वह नूरपुर थाना क्षेत्र में एक निजी बैंकट हॉल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान यहां बैठकर शराब पी रहे। शमीन हसन, आरिफ, अजरू ,अकील और उनके 3 साथियों ने मुजाहिद को रोक लिया। लोगों के मुताबिक यहां उन्होंने दूधिया बुनियाद अली से छाछ की मांग की। इस पर बुनियाद ने उन्हें छाछ न होने की जानकारी दी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपी बुनियाद के साथ गाली गलौच और मारपीट करने लगे। बुनियाद के विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसे लात घुसों से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उसको कई बार जमीन पर पटक पटककर मारा। जिसमें बुनियाद अली की मौत हो गई।
खेत में शव फेंककर फरार हो गये आरोपी
आरोप है कि आरोपी शराबियों ने बुनियाद की हत्या कर उसके शव को पास के ही एक खेत में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस हत्याकांड का पता लगते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस विभाग ने भी मामले में त्वरित जांच करते हुए रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी अलीशेर, फहीम और अकील पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस इन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने दावा कर रही है।