बिजनोर

बिजनौर: काम में लापरवाही को लेकर एसपी प्रभाकर चौधरी ने 8 दरोगाओं को किया लाइन हाजिर

इन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इनकी जगह पर पहले से लाइन हाजिर अन्य पुलिस कर्मियों को तैनाती दी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2018, 4:31 PM IST
UP police

बिजनौर: एसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी बिजनौर प्रभाकर चौधरी ने कई थाने के दरोगा सहित चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि काम में लगातार लापरवाही और शिकायतों को लेकर इन सभी पुलिसकर्मियों के ऊपर ये कार्रवाई एसपी द्वारा अमल में लाई गई है। उधर इस कार्रवाई के तहत जनपद बिजनौर के थानों और चौकी इंचार्ज 8 दरोगाओं को लाइन हाजिर किया है। इसके संबंध में एसपी की तरफ एक आदेश की कॉपी भी बाकायदा मीडिया सेल को प्रेषित की गई है।

इन सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उधर पहले से लाइन हाजिर अन्य पुलिस कर्मियों को इनकी जगह पर थानों और चौकियों में तैनाती दी जाएगी। बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि लापरवाही के मामले को लेकर 8 लोगों को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि थानों में लगातार जनमानस के कार्यों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है जिसकी शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर ये कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा पहले से लाइन हाजिर 40 से 43 लोगों को रविवार को ही पुलिस लाइन से अलग-अलग थानों और चौकियों में तैनात किया जाएगा। एसपी का कहना है कि इसके बाद अगर फिर कोई लापरवाही सामने आती है तो उस पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये हैं लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मी
इनमें कोतवाली देहात थाने के संजय सिंह, स्योहारा के राजेन्द्र शर्मा, धामपुर के आलोक अम्बेडकर, हरेश चंद्र नांगल थाना, नजीबाबाद के धर्मेंद्र सिंह, चांदपुर के सतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार और अरविंद कुमार चांदपुर को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया है। उधर ये भी पता चला है की अन्य शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के कई थानों में बदलाव हो सकता है।

Updated on:
28 Jan 2018, 4:31 PM IST
Published on: