आपको बता दें कि थाना कोतवाली शहर बिजनौर खात्रियां मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाला अनिरुद्ध अपनी पत्नी विनीता और बच्चों के साथ कुछ महीने पहले बिजनौर के आवास विकास कॉलनी में हरवीर फौजी के मकान में रहता था। पता चला है कि उसी दौरान मकान मालिक और किराएदार में अनबन को लेकर अनिरुद्ध मकान खाली करके अपने परिवार के साथ खात्रियां मोहल्ले में रह रहा था। कुछ दिनों से मकान मालिक और अनिरुद्ध के बीच किराए के 7500 रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में आवास विकास चौकी में पुलिसकर्मियों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। पांच दिन पहले देर शाम विनीता का पति अनिरुद्ध जब अपने मकान पर पहुंचा तो मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। जब उसने पड़ोसी से चाभी लेकर ताला खोला तो उसे एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय दिलाने की मांग के बारे में लिखा था। जिसे पढ़कर पति को पता चला कि उसकी पत्नी सुसाइड करने गंगा बैराज गई है और उसने खुद की मौत का जिम्मेदार सुसाइड लेटर में चौकी स्टाफ, मकान मालिक व कुछ अन्य लोगों को बताया है। उधर मौके पर पहुंचे परिजनों को विनीता की चप्पल और खंडित मूर्ति बैराज से मिली थी।