मेरठ. जमीन के लालच में आज लोग इतने अंधे हो गए हैं कि अपनों का कत्ल करने से भी नहीं चूंकते। ऐसा ही एक मामला मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। यहां एक सगे भाई ने अपने भाई और भतीजे को चाय पर घर बुलाया और फिर बोला भाई बलदेव तू तो मेरा सगा भाई है, क्या करेगा इतनी जमीन अपने पास रखकर कुछ मुझे भी दे दो। इस पर जब भाई ने जमीन देने से मना किया तो उसने अपने बेटे के साथ घर आए भाई और भतीजे पर गोलियां बरसा दीं। इससे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इधर गोली मारकर हत्यारोपी बाप-बेटे मौके से फरार हो गये थे, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया तब जाकर हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ।