बिजनोर

Bijnor: पत्नी पर लगा पति को जहर खिलाने का आरोप, हालत नाजुक

Highlights - बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव ढक्का करमचंद की घटना - पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर अक्सर होता था विवाद - युवक की मां ने बूह पर लगाए जहर खिलाने के आरोप
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2020, 12:36 PM IST
bijnor.jpg

बिजनौर. धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सुमित नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सुमित की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि सुमित को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुमित को जिला अस्पताल रेफर करने की बात कही है।

दरअसल, यह घटना धामपुर थाना क्षेत्र के गांव ढक्का करमचंद की है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले सुमित की पत्नी के किसी गैरमर्द से अवैध संबंध हैं, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। इसी बीच शनिवार सुबह अचानक से सुमित की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन परिजन सुमित को लेकर धामपुर सीएचसी पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि सुमित ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है।

यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। इस दौरान सुमित की मां ने बहू पर बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। धामपुर सीएससी के प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश यादव ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जल्द ही बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

Published on: