26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशन डीलर ने राशन के देने बदले महिला के सामने रखी ऐसी शर्त तो पहुंच गई थाने

Highlights - गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का मामला - पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी नहीं की राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई - एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दिए जांच के आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jun 2020, 10:33 AM IST

ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. थाना भोजपुर इलाके में एक बार इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गांव के राशन डीलर ने राशन देने की एवज में एक महिला से अवैध संबंध बनाए जाने की बात कही। महिला ने फोन की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। महिला का आरोप है कि तहरीर देने के हफ्तेभर बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला पुलिस के आलाधिकारियों संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें- मोदी-योगी किचन में काम करने वाले युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, जानिए क्या है मामला

पीड़िता ने बताया कि वह भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली है। उसका पति लॉकडाउन के चलते दूसरे शहर में फंसा हुआ है और वह 17 मई को अपनी जेठानी के साथ राशन लेने राशन डीलर की दुकान पर गई थी। महिला का आरोप है कि राशन डीलर ने सर्वर डाउन होने की बात कहकर राशन देने से मना कर दिया और शाम को फोन पर बात करने की बात कही। महिला ने बताया कि उसके घर में राशन न होने के कारण उसी दिन शाम को 7 बजे राशन डीलर से फिर से बात की। आरोप है कि राशन डीलर ने महिला से कहा कि उसकी हर शर्त मंजूर हो तो कल राशन लेने आ जाए। इतना ही नहीं राशन डीलर ने महिला से अश्लील बातें भी फोन पर की और कहा कि जब तक वह उसकी बात नहीं मानेगी तो राशन नहीं मिलेगा।

महिला का कहना है कि डीलर की सभी बातें उसने फोन में रिकॉर्ड कर ली है और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए उसने अपने ससुर को आपबीती बताई है। इसके बाद ससुर ग्राम प्रधान से राशन डीलर की शिकायत की। इसके साथ ही महिला की जेठानी ने इस संबंध में गत 26 मई को थाना भोजपुर जाकर पुलिस को तहरीर दी। महिला का आरोप है कि अभी तक भी इस पूरे मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि राशन डीलर की 3 ऑडियो पुलिस को सौंप दी गई हैं।

पीड़िता का आरोप है कि अब राशन डीलर और ग्राम प्रधान से लगातार दबाव बनवा रहा है कि पहले वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो को डिलीट करे और थाने में दी गई तहरीर को भी वापस ले। वरना इसका अंजाम बेहद गलत होगा और वह उसे भुगतना होगा। पीड़ित महिला का आरोप है कि लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। बहराल अब यह मामला पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। इस मामले में गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि अभी लिखित में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मीडिया से मामला संज्ञान में आने पर संबंधित थाना प्रभारी को इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दो बच्चियों संग गंगनहर मेंकूदी महिला और उनको बचाने गए युवक के शव पांच दिन बाद मिले, परिवार में कोहराम

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग