26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बच्चियों संग गंगनहर मेंकूदी महिला और उनको बचाने गए युवक के शव पांच दिन बाद मिले, परिवार में कोहराम

Highlights- मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोपा क्षेत्र स्थित गंगनहर की घटना - एक जून को महिला दो बच्चियों संग कूद थी नहर में, बचाने पहुंचा युवक भी डूबा - अब तक एक बच्ची के साथ महिला और युवक के शव हुए बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jun 2020, 9:07 AM IST

muzaffarnagar.jpg

मुज़फ्फरनगर. थाना भोपा क्षेत्र के गांव नया गांव (नंगला बुजुर्ग) के निकट गृह कलह के चलते अपने दो मासूम बच्चों के साथ गंग नहर में डूबी एक महिला वह उसे बचाने गंग नहर में कूदे उसकी ननद के लड़के को ढूंढने के प्रयास में जुटी पुलिस को पांच दिन बाद सफलता मिल गई है। पुलिस ने महिला व युवक का शव गंग नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि एक बच्ची का शव उसी दिन शाम को बरामद हो गया था। अभी दूसरी बच्ची के शव की तलाश जारी है। महिला व युवक का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- तोरई की बासी सब्जी खाने से एक ही परिवार के छह सदस्याें की हालत बिगड़ी, एक की माैत

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र स्थित गंगनहर का है। जहां 1 जून को घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के संग गंगनहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उस दौरान महिला व उसके बच्चो को बचाने के लिए महिला की नंनद का लड़का भी कूद गया था। इसके बाद महिला, युवक व दोनों बच्चियां गंगनहर की गहराई में समा गए थे। इस घटना को देख रहे राहगीरों ने पुलिस व आसपास के लोगों को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक बच्ची के शव को कुछ समय के पश्चात बरामद कर लिया था, लेकिन दूसरी बच्ची व महिला और युवक के शव बरामद नहीं हो सके थे। 5 दिनों बाद महिला व युवक का शव जोली गंगनहर में तैरता दिखाई दिया, जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भोपा क्षेत्राधिकारी व भोपा पुलिस ने युवक व महिला के शव को गंगनहर से निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे सीओ भोपा ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिन पूर्व एक महिला जैनब अपने दो बच्चो संग भोपा गंगनहर में कूद गई थी, जिसके पश्चात महिला के ननंद का लड़का साजिद भी कूद गया था। साजिद व महिला जैनब का शव गंगनहर से मिल गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी एक बच्ची का शव बाकी है, जो जल्द ही मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में सिपाही की माैत का मामला, परिजनों ने सिपाही की कथित प्रेमिका पर लगाया हत्या का आराेप

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग