बिजनोर

लोकसभा चुनाव का एेलान हाेते ही सादी वर्दी में सड़क पर उतरे ये लोग, मनचलों को चुन-चुनकर पकड़ा- देखें वीडियो

- सीएम योगी ने प्रदेश में सरकार बनते ही गठित की थी ये टीम
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2019, 6:07 PM IST
news
लोकसभा चुनाव का एेलान हाेते ही सादी वर्दी में सड़क पर उतरे ये लोग, मनचलों को चुन-चुनकर पकड़ा- देखें वीडियो

बिजनौर।एक तरफ लोकसभा के चुनावी तारीखाें का एेलान आैर दूसरी तरफ क्षेत्र में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाआें पर बड़ा एक्शन लिया गया है।दरअसल सादी वर्दी में चांदपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर उतरी पुलिस टीम ने मजनुआें पर शिकंजा कस दिया।पकड़े गए मजनुओं के ऊपर बड़ी कार्रवार्इ करते हुए कई युवकों को गिरफ्तार किया गया है।जिसके बाद से क्षेत्र में इसकी चर्चा बनी हुर्इ है।

सीएम योगी ने प्रदेश में सरकार बनने पर बनार्इ थी ये टीम

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिये एन्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम का गठन किया था। कुछ समय के बाद ये एन्टी रोमियो स्क्वाड निष्क्रिय हो गई थी। बिजनौर के चांदपुर में कुछ दिनों के अंदर तेजी से छेड़छाड़ की घटनाये बढ़ी। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने मंगलवार को कार्रवार्इ करते हुए कई मजनुओं को गिरफ्तार किया है।

दो दर्जन से अधिक मजनुआें को किया गया गिरफ्तार

चांदपुर पुलिस ने मजनुओं पर ऐसा अभियान चलाया की एक ही दिन में दो दर्जन के करीब मजनुओं को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आर्इ।वहीं पुलिस के इस अभियान से युवतियां अब सुरक्षित महसूस कर रही है। चांदपुर कोतवाल सतेंदर सिंह ने बताया कि लगातार छात्राओं और महिला द्वारा छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी। इसी के तहत पुलिस ने सादी वर्दी में अभियान चलाकर कई मजनुओं को आज गिरफ्तार किया है।

Updated on:
12 Mar 2019, 6:07 PM IST
Published on: