25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी करने के तुरंत बाद पुलिस के पास पहुंचे पति-पत्नी, शिकायत सुनकर चौंक गर्इ पुलिस- देखें वीडियो

पति-पत्नी की बात सुनकर चौंके अधिकारी दिया ये भरौसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 Mar 2019, 5:19 PM IST

news

शादी करने के तुरंत बाद पुलिस के पास पहुंचे पति-पत्नी, शिकायत सुनकर चौंक गर्इ पुलिस- देखें वीडियो

मेरठ।उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शादी करने के तुरंत बाद पति-पत्नी पुलिस की शरण में पहुंच गये।प्रेमी-प्रेमिका से पति- पत्नी बने जोड़े की शिकायत सुनकर वहां मौजूद अधिकारी भी चौंक गये।दरअसल पति-पत्नी ने अपने परिजनों से आॅनर किलिंग का खतरा जताया है।प्रेमी युगल ने शादी कर ली तो युवती के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद से युवती और उसका पति जान बचाने के लिए इधर-उधर पनाह ले रहे हैं।

दोनों कोर्ट मैरिज कर पुलिस से की यह मांग

मामला थाना भावनपुर के जय भीम नगर का है। जहां की निवासी एक युवती आंचल के अनुसार उसने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर 27 फरवरी को किठौर थाना क्षेत्र के भटीपुरा निवासी अपने प्रेमी मोनू से प्रेम विवाह किया था। प्रेमी युगल ने इस शादी को मैरिज रजिस्ट्रार के यहां पर रजिस्टर्ड भी कराया। मंगलवार को दोनों पति-पत्नी एसएसपी कार्यालय पहुंच गये। यहां एसएसपी से मिलकर युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजन उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। वह इस शादी के खिलाफ है। इसके लिए दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसी के चलते दोनों ने परिजनों से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसके बाद एसएसपी ने दोनों थानों की पुलिस को निर्देश देते हुए प्रेमी युगल को सुरक्षा करने निर्देश दिए हैं।

परिजनों के खिलाफ जाकर दोनों ने की शादी

युवती ने बताया कि वह किठौर निवासी मोनू से प्रेम करती थी। इसके बाद दोनों ने शादी की। इसके लिए दोनाें ने कोर्ट में रजिस्ट्रेशन भी कराया। इसकी जानकारी लगने के बाद से युवती ने अपने परिजनों से अपने और पति को जान से खतरा बताया है। युवती का कहना है कि उसके परिजनों ने खुले आम चेतावनी दी हैं कि अगर वे दोनों उनको कहीं दिख गए तो दोनों को जान से मार देंगे। एसएसपी नितिन तिवारी ने दोनों की बात सुनकर थाना पुलिस को दोनों की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग