बिजनोर

इन लोगों ने तोड़ दी भगवान शिव की मूर्ति और फेंक दिया नाले में आधा हिस्‍सा- देखें वीडियो

बिजनौर के सुंदरपुर बेहड़ा गांव में मूर्ति खंडित को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस तैनात

less than 1 minute read
Nov 24, 2018
Bijnore
इन लोगों ने तोड़ दी भगवान शिव की मूर्ति और फेंक दिया नाले में आधा हिस्‍सा- देखें वीडियो

बिजनौर। जनपद के नांगल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को सुंदरपुर बेहड़ा गांव में शरारती तत्वों ने गांव के मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति को तोड़ दिया। इसके बाद उन्‍होंने मूर्ति का आधा हिस्सा गंदे नाले में फेंक दिया। इससे हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। जब गांव वालों को शनिवार सुबह मूर्ति खंडित होने का पता चला तो सभी ग्रामीण मंदिर पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बालावाली मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। हंगामा और मूर्ति खंडित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह उन्‍हें शांत कराया।

पुजारी ने जब गेट खोला तो पता चला

दरअसल, सुंदरपुर बेहड़ा गांव में शरारती तत्वों ने देर रात मंदिर में लगी भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया। शनिवार सुबह जब पूजा-अर्चना करने के लिए पुजारी द्वारा मंदिर का गेट खोला गया तो खंडित मूर्ति देख चकित रह गए। पुजारी ने टूटी मूर्ति की सूचना गांव वासियों को दी। इस पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण व ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, ग्राम प्रधान राज पाल सिंह का कहना है कि शनिवार सुबह 5 बजे जब पुजारी द्वारा मंदिर का गेट खोला गया तो भगवान शिव की मूर्ति खंडित हुई मिली और मूर्ति का आधा हिस्सा पास के ही नाले में पड़ा मिला।

Published on:
24 Nov 2018 12:18 pm