25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: स्‍कूल के मालिक ने टीचर से की गंदी डिमांड और उसके बाद…

मेरठ के परतापुर थाना इलाके में हवाई पट्टी के पास महिला पर फेंका था तेजाब, पुलिस ने किया खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Nov 2018, 9:36 AM IST

Meerut

टीचर ने जब नहीं बनाए संबंध तो स्‍कूल के मालिक ने कर दिया यह कांड और फिर...

मेरठ। सरेराह महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित महिला से जबरन अवैध संबंध बनाने में असफल एक अधेड़ ने अपने साथियों संग मिलकर महिला पर तेजाब उडेल दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला मेरठ में शिक्षिका है और मूल रूप से मुज़फ्फरनगर की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें:यूपी के इस शहर में बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ,बीच शहर घनी बस्ती में 30 लाख की डकैती

परतापुर थाने में हवाई पट्टी के पास हुआ था हमला

इस मामले में खुलासा करते हुए एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात परतापुर थाना इलाके में हवाई पट्टी के पास अजब सिंह ने अपने साथियों संग मिलकर महिला पर तेजाब फेंक दिया था और फरार हो गया था। हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अजब सिंह नाम का शख्स एक स्कूल का मालिक है। बताया गया कि उस स्कूल में पीड़ित महिला भी पढ़ाती थी लेकिन स्कूल मालिक अजब सिंह उस पर बुरी नीयत रखता था। वह उससे जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता था।

यह भी पढ़ें:शॉपिंग करके लाैट रही मां-बेटी पर दिन दहाड़े तलवार से जानलेवा हमला, हमलावर की हालत गंभीर

महिला ने छोड़ दिया था स्‍कूल

इससे नाराज होकर महिला ने स्कूल छोड़ दिया था। खुद के मंसूबे में कामयाब ना होने और उसे महिला द्वारा अस्वीकार करने की बात अजब सिंह को नागवार गुज़री। उसने महिला पर उस वक्‍त तेजाब उडेल दिया, जब वह ऑटो से उतरकर घर जा रही थी। हमलावरों में अजब सिंह, अंकित, रिंकू और श्रवण शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियो की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया। वहीं महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की मुश्किलें बढ़ीं, हॉस्टल की छात्रा ने लगाए ये आराेप

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग