25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ,बीच शहर घनी बस्ती में 30 लाख की डकैती

बदमाशों ने एक निर्यातक के घर में घुस्कार जेवर नगदी समेत 30 लाख से अधिक की लूट की वारदात को अंजाम दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 24 Nov 2018, 12:26 PM IST

moradabad

यूपी के इस शहर में बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ,बीच शहर घनी बस्ती में 30 लाख की डकैती

मुरादाबाद: जनपद में कानून व्यवस्था का हाल इस कदर खराब है कि अभी तक आउटर एरिया में ही डकैती की वारदातें हों रहीं थीं। लेकिन अब बेख़ौफ़ बदमाशों ने शहर के घनी बस्ती के इलाकों में भी दस्तक दे दी है। जिससे शहरवासी बेहद खौफ में है। जी हां शुक्रवार देर रात शहर के नागफनी इलाके में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक निर्यातक के घर में घुस्कार जेवर नगदी समेत 30 लाख से अधिक की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घनी बस्ती में डकैती की सूचना पर एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ और एसपी सिटी अंकित मित्तल फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीँ घटना के बाद पुलिस अधिकारीयों ने जल्द खुलासे की बात कही है।

यूपीः शॉपिंग करके लाैट रही मां-बेटी पर दिन दहाड़े तलवार से जानलेवा हमला, हमलावर की हालत गंभीर

ऐसे हुई वारदात

थाना क्षेत्र के किसरौल निवासी पीतल कारोबारी हाजी यासीन का परिवार रहता है।उनकी पत्नी और बेटा मुंबई में रहते हैं। जबकि वे बेटियों के साथ यहां घर पर रह रहे हैं। शुक्रवार रात बेटी नसरीन,उसकी पुत्रवधू साजिया ,नवासी इरम के साथ थे। जबकि नसरीन का बेटा अरमान दवा लेने गया हुआ था। तभी करीब साढ़े नौ बजे के आसपास गेट पर नसरीन के दूसरे बेटे वसीम को आवाज लगाकर छह बदमाश घर में दाखिल हुए और सभी परिजनों को गन पॉइंट पर ले लिए। एक एक कर कमरों की तलाशी ली और एक किलो सोना व् सात लाख की नगदी लूट ली और घर के सभी सदस्यों के हाथ पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इस बीच अरमान जब घर में दाखिल हुआ तो बदमाशों ने उसे भी चाक़ू से डराकर चुप करा दिया।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की मुश्किलें बढ़ीं, हॉस्टल की छात्रा ने लगाए ये आराेप

पुलिस को दी सूचना

बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह परिजनों ने अपने आप को खोला और शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्कोयेड भी मौके पर पहुंचा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। परिजनों के मुताबिक बदमाश अपने आपको दिल्ली का बता रहे थे। साथ ही उनको घर के बारे में पूरी जानकारी थी। लिहाजा ये कयास लगाया जा रहा है कि कोई करीबी ही इस वारदात में शामिल था।

यूपीः दिन दहाड़े चलती ट्रेन में लूट का प्रयास घबराए युवक ने लगाई छलांग

उठ रहे सवाल

उधर घनी बस्ती में इस तरह की वारदात कई सवाल खड़े कर रही है। छह बदमाशों को न किसी ने आते देखा और न जाते। करीब 45 मिनट तक लूटपाट करने के बाद बदमाश चुपचाप निकल गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

संवेदनहीन हुई खाकी ! यमुना में फंसा रहा शव सूचना मिलने पर पुलिस ने किया ये काम

जल्द खुलासे का दावा

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सूचना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जायेगा।

पेट्रोल आैर डीजल के पुराने वाहनों पर शुरू हुर्इ कार्रवार्इ, इतने हजार रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने जा रहे, देखें वीडियो

लगातार हो रहीं वारदातें

यहां बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में बदमाशों ने शहर के आउटर एरिया में लगातार डकैती डालकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी थी। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए एक परिवार के सदस्य की अंगुली तक काट दी थी। अभी तक इन घटनाओं का खुलासा भी नहीं हो सका था कि अब बीच शहर में डकैती डालकर शहर पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल दी है।