25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चा न होने पर शौहर ने पहले की ये खौफनाक हरकत, फिर छत से फेंका

महिला को सिर्फ इसलिए छत से फेंककर मारने की कोशिश की,क्यूंकि शादी के चार साल बाद भी महिला किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 21 Nov 2018, 9:23 PM IST

moradabad

बच्चा न होने पर शौहर ने पहले की ये खौफनाक हरकत, फिर छत से फेंका

मुरादाबाद: लाख कोशिशों के बावजूद भी अभी भी समाज में दकियानूसी प्रथाएं बंद होने का नाम नहीं ले रहीं। जी हां कुछ ऐसा ही ताजा मामला शहर के गलशहीद थाना क्षेत्र का है। यहां पति और ससुरालियों ने महिला को सिर्फ इसलिए छत से फेंककर मारने की कोशिश की,क्यूंकि शादी के चार साल बाद भी महिला किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकी थी। ससुरालियों ने इसके लिए महिला को ही जिम्मेदार बताते हुए इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस से शिकायत की। जिसमें पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी ससुराली जन अभी फरार हैं।

केजरीवाल के विधायक पर महिला पत्रकार से बदसलूकी मामले में योगी की पुलिस ने कसा शिकंजा

करते थे परेशान

गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा मौहल्लें में रहने वाले हिजरुल रहमान की शादी चार साल पहले अंजुम आरा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर अंजुम आरा को परेशान करने लगे थे जिसके चलते कई बार पंचायते भी हुई थी। अंजुम आरा का आरोप है कि शादी के चार साल बाद भी जब बच्चा पैदा नहीं हुआ तो ससुराली उसे ताना देकर परेशान करने लगे। सोमवार देर रात को जब अंजुम आरा ने ससुरालियों का विरोध किया तो ससुरालियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर घर के छत पर बनी खिड़की से से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने के चलते अंजुम के कमर और हाथ में चोटे आई है। बहन के घायल होने की जानकारी मिलने पर अंजुम का भाई मौके पर पहुंचा और इलाज के लिए अंजुम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फेसबुक लाइव पर सांसद को एके 47 से दी थी मारने की धमकी, गिरफ्तार होने के बाद बोला, मुझे दे बस दस मिनट...क्यों ?

मामला दर्ज

अंजुम के भाई आलम की तहरीर पर पुलिस ने अंजुम आरा के पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब हिजरुल को गिरफ्तार किया तो उसके पास से तीन तमंचे भी बरामद हुए जिसके तहत मुकदमें में अवैध शस्त्र की धाराएं भी बढाई गयी है। गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती अंजुम आरा को कल देर शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

शादी के दिन ही दूल्हे की ऐसी सच्चाई आई सामने कि सदमे में आ गई दुल्हन

पति गिरफ्तार

सीओ कटघर सुदेश कुमार के मुताबिक महिला को घर की छत से बाहर फेंके जाने की तहरीर मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रहीं है।