
सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के मुख्य आराेपी आैर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। साहिबाबाद में आयाेजित एक शादी समाराेह में मीडियाकर्मी के साथ हुई मारपीट के आराेपाें के बाद अब चंद्रशेखर पर हॉस्टल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने गंभीर आराेप लगाए हैं। छात्रा का आराेप है कि चंद्रशेखर ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा ने इन आरापाें की लिखित तहरीर भी रामपुर मनिहारान पुलिस काे दी है। इस घटना के बाद पुलिस ने छात्रा के बयान भी लिए हैं लेकिन अभी इस मामले में पुलिस अफसर अधिकारिक रूप से काेई भी बयान देने से बच रहे हैं। दरअसल, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। इस बाबत पूछने पर पुलिस अफसराें का यही कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि छात्रा की आेर से इस तरह के आराेप लगाए जाते हैं आैर आराेपी सही पाए जाते हैं ताे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
करीब एक सप्ताह पहले चंद्रशेखर गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में आयाेजित एक शादी समाराेह में पहुंचे थे आैर वहां भी इनके खिलाफ मीडियाकर्मी की आेर से मारपीट की तहरीर दी गई थी। गाजियाबाद पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। अब नया मामला सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र का सामने आया है। रामपुर मनिहारान में ही एक हॉस्टल की छात्रा काे जान से मारने की धमकी दिए जाने के पीछे क्या कारण छिपे हैं इसका पता अब पुलिस जांच में ही चल पाएगा।
Published on:
24 Nov 2018, 12:23 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.